केजरीवाल के खिलाफ FIR के आदेश… यमुना में जहर मिलाने का मामला!

-हरियाणा की बीजेपी सरकार ने दिये एफआईआर के आदेश

एसएस ब्यूरो/ चंडीगढ़ः 29 जनवरी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में प्रचार को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Chief Minister) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यमुना के पानी में जहर मिलाये जाने वाले बयान को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने के आदेश दिये गये हैं। दूसरी ओर आप प्रमुख केजरीवाल को चुनाव आयोग के सामने पेश होकर भी इस मामले में अपनी सफाई में आयोग के सामने अपने दावे के समर्थन में सबूत पेश करने हैं। लोगों की नजरें केजरीवाल के जवाब और आयोग के रूख पर जाकर टिक गई हैं।
हरियाणा के आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून की धारा 2(डी) और 54 के तहत केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली की जनता से झूठ बोला और पैनिक फैलाने की कोशिश की है। गोयल ने आगे कहा कि केजरीवाल ने इतना बड़ा आरोप हरियाणा सरकार पर लगाया है तो कानून प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी।
दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि किस आधार पर उन्होंनें कहा कि हरियाणा सरकार ने जहरीला पानी दिया है। वह अनर्गल बयान देते हैं और पैनिक फैलाने का काम करते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए।
गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह कहकर सनसनी फैला दी थी हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना में जहर मिला दिय ाथा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने इस पानी को सीमा पर ही रोक दिया, नही ंतो बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती थी।
हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। केजरीवाल से पहले मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ऋने की बात कही थी। जबकि केजरीवाल ने बिना किसी केमिकल या प्रदूषा का जिक्र किये कहा था कि यमुना में जहर मिलाया गया है।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में जमकर केजरीवाल के ऊपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह भी हरियाणा का पानी पीते हैं और दिल्ली के सभी लोग यमुना का पानी पीते हैं। उन्होंने केजरीवाल पर झू ठबोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।