मंदिरों से भी हाउस टैक्स वसूल रहा पूर्वी दिल्ली नगर निगम

-राष्ट्रीय परसुराम सेना ब्रह्मवाहिनी ने विरोध जताया

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
धर्म का झंडा उठाकर घूमने वाली भारतीय जनता पार्टी के साशन वाला पूर्वी दिल्ली नगर निगम मंदिरों से भी हाउस टैक्स वसूल रहा है। केवल वसूल ही नहीं रहा बल्कि नोटिस जारी करके लोगों को डराया ही जा रहा है। आर्थिक तंगी के नाम पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम लोगों को अनाप-शनाप ढंग से नोटिस जारी किये जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः ग्रहों के राजा और राजकुमार का राशि परिवर्तन… जानिये आपके लिए आये हैं क्या लेकर?

ताजा मामला यमुना विहार स्थित सनातन धर्म मंदिर से जुड़ा है। यमुना विहार के बी-1 स्थित सनातन धर्म मंदिर को पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धारा 123 डी के तहत नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि मंदिर की भूमि का 2004-05 से अब तक का संपत्ति कर जमा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ेंः दिल्लीः बदतर हालात… 90 फीसदी कांग्रेसी पार्टी छोड़ने को तैयार!

राष्ट्रीय परसुराम सेना ब्रह्म वाहिनी ने मंदिरों से संपत्ति कर की वसूली पर विरोध जताया है। संगठन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों से संपत्ति कर की वसूली नहीं की जानी चाहिए। खास तौर पर हिंदुओं के मंदिरों से संपत्ति कर की वसूली से लोगों में भारी नाराजगी है। यदि मंदिर को जारी किये गये नोटिस को वापस नहीं लिया गया तो परसुराम सेना नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेगी।