शुक्र के उदय से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ… आप भी जानिये क्या है खास?

-19 अगस्त 2023 के दिन शुक्र ग्रह का कर्क राशि में होगा उदय

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 14 अगस्त।
धन-वैभव, एैश्वर्य, सौभाग्य, आकर्षण, प्यार और रोमांस के कारक ग्रह शुक्र अस्त चल रहे हैं। उनका उदय 19 अगस्त 2023 को होगा। बता दें कि 3 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि में अस्त हुए थे और ज्योतिषीय गणना के अनुसार अब 19 अगस्त को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर कर्क राशि में ही उदय होंगे। शुक्र देव का यह गोचर सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव डालेगा। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में शुक्र प्रबल अवस्था में होते हैं, उन्हें जीवन में कई प्रकार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
आप भी जानिये शुक्र के इस गोचर से किसे मिलेगा भाग्य का साथः-
मिथुनः
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय सकारात्मक रहेगा। गोचरकाल के दौरान जातकों के आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। किए गए परिश्रम का उचित और शुभ फल प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा, जिससे वातावरण सुखद रहेगा। यदि कोई कार्य लंबे समय से रूका हुआ था तो वह बन जायेगा।
तुलाः शुक्र के उदय से तुला राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। गोचरकाल में जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के प्रबल योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और व्यापार में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में चली आ रही बाधाएं समय के साथ दूर होती नजर आएंगी।
धनुः शुक्र का उदय धनु राशि के जातकों के लिए शुभ फलदाई होगा। गोचरकाल में इस राशि के जातकों की आय में ब़ढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। छात्र वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे व की गई मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। लंबे समय से आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। किसी भी वाद-विवाद से दूरी बनाये रखें और वाणी पर संयम रखें।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)