सफाई कर्मियों को दीवाली का तोहफा… 160 को मिली पक्की नौकरी

-उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पक्के किये 160 एवजीदार कर्मचारी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
नगर निगम में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने सफाई कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दिया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 160 कर्मचारियों को पक्का किया गया है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गुरूवार को केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में नियमित होने वाले 160 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र दिए। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन योगेश वर्मा, अतिरिक्त आयुक्त सुश्री स्वाति शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नियमित होने वाले 160 एवजीदार सफाई कर्मचारियों में 135 करोलबाग क्षेत्र व 25 सिटी व सदर पहाड़गंज क्षेत्र से है।

यह भी पढ़ें- ‘संहार’ के जरिए सामने आएगा पालघर का सच… फिल्म के लिए एकजुट हुआ संत समाज

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर 160 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र दिए है जो एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें नियमित किया जाए, जिसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली बीजेपीः ओबीसी को बनाया अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष!

उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों दिन-रात दिल्ली के नागरिकों की सेवा में लगे रहते है मगर दिल्ली सरकार सफाई कर्मचारियों के वेतन का पैसा भी नहीं दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से दिल्ली नगर निगम को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में जिस तरह हमारे सफाई कर्मचारियों ने कार्य किया है वो बधाई के पात्र है।

यह भी पढ़ें- DELHI BJP: एमएलए गये थे एलजी से मिलने लेकिन नहीं बुलाया अंदर?

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम निरंतर कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों से किए एक एक वादे को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते है वो करते है इस का अहम उदाहरण है 160 सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण और यह सिलसिला अभी जारी रहेगा, जब तक कि सभी बचे हुए एवजीदार नियमित नहीं हो जाते। उन्होंने बताया कि अब तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम 500 ऐसे सफाई कर्मचारियों को नियमित कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- इस दिवाली फिर से दिल्ली में केवल ‘ग्रीन’ पटाखे

जय प्रकाश ने कहा कि जब पूरे देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन था तब हमारे सफाई कर्मचारी दिल्ली की सड़को व गलियों की सफाई करते थे, जिस के लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीढ़ है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि हम सभी सफाई कर्मचारियों से किए हर वादे को पूरा करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने ईपीएफ की राशी को खातों में चढ़ाने के विषय में सफाई कर्मीयों को आश्वस्त किया की आगामी तीन चार कार्य दिवसों में इस समस्या का समाधान करवा कर छोडे़गे।
स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी ने कहा कि हम सब सफाई कर्मचारियों की संवेदना को समझते है इसलिए कल यूनियनों के साथ बैठक में उठाये गये सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर अवश्य ही कार्यवाही करेगें।