अस्थियों को एकत्रित कर उनका विधिवत विसर्जन करेगी देवोत्थान समिति

-15 मई से शुरू होगा अस्थियों को इकट्ठा करने का काम
                     अनिल नरेन्द्र

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
एक बार फिर श्री देवोत्थान सेवा समिति लावारिश अस्थियों का गंगा में विसर्जन करेगी। समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अनिल नरेन्द्र ने बताया कि कोरोना काल के भयावह वातावरण में बहुत से लोग अपने परिजनों की अस्थियों को किन्हीं कारणवश श्री गंगाजी में विसर्जित नहीं कर पाये हैं। समिति के सदस्य ऐसी सभी लोगों की अस्थियों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए, सभी अस्थि कलशो के एकत्रीकरण व उनके विधिवत वैदिक रीति से विसर्जन करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- अपने पूर्व मंडल अध्यक्ष को भी अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके प्रदेश BJP अध्यक्ष!

अनिल नरेंद्र ने कहा कि समिति के महामंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जल्द ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि समिति

                      विजय शर्मा

पिछले 19 वर्षो से पूरे देश ही नही, अपितु विदेशों से करीब 1, 42, 647 (एक लाख बयालीस हजार छह सौ सेंतालीस) लोगों की अस्थियों का विसर्जन किया जा चुका है। संगठन अस्थि कलशो का संग्रहण कर कनखल स्थित सतीघाट पर प्रतिवर्ष विधिवत विसर्जन करता आया है।

यह भी पढ़ेंः- बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी के लोगों को बताया ‘हरामखोर’

महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 15 मई 2021 से समिति की विभिन्न युवा टीमें दिल्ली एनसीआर से उन सभी अस्थि कलशो को ससम्मान एकत्रीकरण करेगी, जिन्हें मां गंगा के आंचल में मोक्ष कराकर सदगति प्रदान की जाएगी। पितृपक्ष तक पूरे भारतवर्ष से अस्थियों को एकत्रित कर उन्हें 100 किलो दूध की धारा के साथ हरिद्वार में विसर्जन किया जाएगा।