देव गुरू करेंगे 8 राशियों के जातकों का कल्याण… अगले साल तक रहेंगे सभी चिंताओं से दूर

-29 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने जा रहे देव गुरू बृहस्पति

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 21 जुलाई, 2022
देवों के गुरु बृहस्पति आने वाली 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस तरह की घटनाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जन्म कुंडली में यदि गुरु की उच्च स्थिति हो तो जातक को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। इसी साल 12 अप्रैल को देव गुरू ने अपनी राशि बदलकर स्वराशि मीन में प्रवेश किया था। वह अब इस राशि में 22 अप्रैल 2023 तक रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। मिथुन, कन्या, बृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए गुरू का यह गोचर विशेष फलदायी साबित होगा। खास बात यह है कि मेष, बृष, मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों पर तो गुरू अगले साल अपने राशि परिवर्तन तक मेहरबान रहेंगे। ऐसे में इन राशियों के जातकों को नौकरी, व्यापार, धन-धान्य के मामले में परेशानी नहीं होगी। बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, संतान, बड़े भाई, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। देवगुरू 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। बृहस्पति के मीन राशि में वक्री होने से 8 राशियों के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।
आप भी जानिये, क्या आपकी राशि इनमें शामिल है?
मेषः
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु की स्थिति में बदलाव होने से काफी लाभ होने वाला है। यह समय आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस गोचरकाल में आपके पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वृषभः वृषभ राशि के जातकों के जीवन में गुरु ग्रह के इस राशि परिवर्तन से खुशियों की सौगात आएगी। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ-साथ आय में वृद्धि भी हो सकती है। यह समय आपके लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। सभी काम बनते नजर आयेंगे।
मिथुनः मिथुन राशि के जातक नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। कुछ जातकों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को काफी लाभ होने वाला है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।
कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए बृहस्पति जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस गोचरकाल में आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। साझेदारी वाले कामों में मुनाफा होगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में कई सारी खुशियां आएंगी।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 12 अगस्त तक का समय विशेष लाभकारी रहेगा।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विशेष धन-लाभ होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। सभी काम बनते हुए नजर आयेंगे। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
धनुः धनु राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
मीनः मीन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। धन की कोई कमी महसूस नहीं करेंगे।