RG7

दैत्य गुरू का तुला राशि में प्रवेश… जानें चमकायेगा किन राशियों की मिस्मत?

-सोमवार 6 सितंबर को शुक्र का तुला राशि में प्रवेश

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
सोमवार 6 सितंबर, 2021 को दैत्य गुरू शुक्र अपनी कन्या राशि की यात्रा पूर्ण करते हुए तुला राशि में प्रवेश कर गये हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है, तो शुक्र के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः मंगल का कन्या में प्रवेश, जानें किसके लिए रहेगा शुभ-मंगल-सावधान?

मेषः शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन-लाभ होगा, लेकिन धन का खर्च सोच-समझकर करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वाद- विवाद से दूर रहें।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी की लापरवाही से निगम के विद्यालयों के बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील

वृषः वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। मेहनत करने से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ निगम में विज्ञापन विभाग में भ्रष्टाचारः फाड़े सीएम केजरीवाल के होर्डिंग… इन्सपेक्टर को हटाया

मिथुनः शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय मिला-जुला रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली बीजेपी के लिए शर्मसार करने वाले हालातः जिला कार्यालय से उतारना पड़ा पीएम मोदी का होर्डिंग

कर्कः शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन-लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ेंः अब चहेतों को फ्री में मिलेंगी बीजेपी शासित नगर निगम की संपत्तियां!

सिंहः शुक्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। मान- सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

यह भी पढ़ेंः बुरे फंसे नेताजीः बीजेपी की कराई किरकिरी, लगाये आरोप तो अधिकारियों ने निकाली आरोपों की हवा

कन्याः शुक्र का तुला राशि में प्रवेश कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़ेंः सरकारी जमीनों को बेचने की जल्दी में बीजेपी… ऑन टेबल लाया जा रहा 18 संपत्तियां बेचने का प्रस्ताव… 20 फीसदी घटाये दाम!

तुलाः शुक्र देव तुला राशि में ही गोचर कर रहे हैं। तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।

यह भी पढ़ेंः अब लीज पर नहीं बिल्कि फ्री-होल्ड करके बेची जायेगी दंगल मैदान के पास की सरकारी जमीन

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। धन खर्च अधिक होगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी भी तरह के वाद- विवाद से दूर रहें। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से सोच- विचार कर लें।
धनुः शुक्र के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकरः मकर राशि के जातकों को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से सावधान रहने की आवश्यकता है। धन- हानि हो सकती है। इस समय धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वाद- विवाद से दूर रहें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभः कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से शुभ परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मीनः मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का तुला राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। धन का खर्च अधिक न करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)