-असली डॉक्टर की जगह राशिद खान कर रहा था मरीजों का इलाज
-दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा इलाज करने वाला नकली डॉक्टर
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल की कैजुअल्टी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां असली डॉक्टर की जगह नकली डॉक्टर को लोगों का इलाज करते पकड़ा गया है। यह इमरजेंसी में आने वाले गंभीर रूप से घायल और बीमार मरीजों को भी देखता था। पूछताछ में पता लगा कि इसे असली डॉक्टर ही अपनी जगह भेजता था और इसकी एवज में रोजाना के हिसाब से पैसे भी देता था। पहचान छिपाने के लिए कोरोना के नाम पर यह नकली डॉक्टर अस्पताल में हर समय मास्क लगाकर रखता था। हालांकि उसकी गतिविधियों पर शक होने की वजह से वह पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें- DELHI RIOTS: चांद बाग के 20 दंगाईयों की तलाश में क्राइम ब्रांच
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राशिद खान है। जबकि आरोपी असली डॉक्टर विश्वजीत है। फर्जी डॉक्टर राशिद खान को हवलदार नजीर हैदर और इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया। मामले में थाना आईपी एस्टेट में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- BIHAR: मंद पड़ी चिराग की चमक… मुश्किल में पड़ी राज्यसभा की सीट
पुलिस के अनुसार, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर विश्वजीत का सुश्रत ट्रॉमा सेंटर से एलएनजेपी में 25 सितंबर को ट्रांसफर हुआ था। इसने एलएलजेपी में जॉइन कर लिया। यह आता हर दिन था, लेकिन मास्क लगाकर। यह कैजुअल्टी में आकर घायल और गंभीर बीमार मरीजों को भी देखता था। बीच में इसे कोरोना भी हो गया था। इसके चलते इसने अस्पताल आना छोड़ दिया। इसी दौरान अस्पताल के स्टाफ को इसकी गतिविधियों पर कुछ शक हुआ।
यह भी पढ़ें- राशिफलः जानें, क्या गुल खिलाएगा बुधादित्य योग?
कई दिनों बाद जब गुरुवार को वह डॉक्टर अस्पताल आया। स्टाफ के लोगों ने उससे पहचान साबित करने के लिए कोई पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। लेकिन यह कोई आईडी नहीं दिखा पाया। इसके बाद इसका मास्क नीचे कराकर अस्पताल प्रशासन ने असली डॉक्टर की फोटो का इससे मिलान कराया। फोटो मैच नहीं होने पर पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस पहुंची तो इसने अपना वोटर कार्ड दिखाया जिस पर इसका नाम राशिद खान लिखा था।
यह भी पढ़ें- DELHI RIOTS: खौफनाक साजिश में शामिल थे रोहिंग्या और बांग्लादेशी
नकली डॉक्टर राशिद ने बताया कि यहां आने के लिए वह डॉक्टर विश्वजीत से रोजाना के हिसाब से सैलरी लेता था। इससे पहले भी वह कई बार इस अस्पताल में आ चुका है। उसे यह नहीं पता कि डॉ. विश्वजीत ऐसा क्यों करता था। राशिद पहले कहीं नर्स का काम कर चुका था, इसलिए उसे मेडिकल की थोड़ी जानकारी थी। अब दिल्ली पुलिस डॉ. विश्वजीत के बारे में पता लगा रही है।