दिल्ली BJP: विष्णू मित्तल को महामंत्री तो राजकुमार भाटिया को मिला उपाध्यक्ष पद

-विष्णू मित्तल ने संभाली हर्ष मलहोत्रा की जिम्मेदारी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 08 जुलाई।
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी  में दो पदों पर बदलाव किया गया है। विष्णू मित्तल को प्रदेश महामंत्री और पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों के नियुक्ति पत्र सोमवार 08 जुलाई को जारी कर दिये गये हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मलहोत्रा की जगह विष्णू मित्तल को दी गई है। मित्तल अभी तक प्रदेश में उपाध्यक्ष थे, परंतूु उन्हें महामंत्री बनाये जाने के बाद उनके स्थान पर केशव पुरम जिला के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार भाटिया को प्रदेश में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व विष्णू मित्तल दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे हैं।

पार्टी में चर्चा है कि तीनों प्रदेश महामंत्रियों के सांसद चुने जाने के बाद से पार्टी में कई लोग उनकी जगह लेने के लिए दावेदारी कर रहे थे। परंतु फिलहाल विष्णू मित्तल को हर्ष मलहोत्रा की जगह महामंत्री बनाया गया है। क्योंकि मलहोत्रा सांसद बनने के साथ ही उन्हें मंत्रीमंडल मं भी षामिल किया गया है, अतः पार्टी संगठन के लिए शायद ज्यादा समय नहीं दे सकेंगे। बता दें कि नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई बांसुरी स्वराज भी संगठन में अभी प्रदेश मंत्री बनी हुई हैं। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिमी दिल्ली से पार्टी सांसद कमलजीत सहरावत प्रदेश संगठन में प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व पूर्ववत संभाले हुए हैं।