-एमसीडीए ने की थी 22 मार्च से हड़ताल पर जाने की घोषणा
-आयुक्त को पत्र लिखकर चार माह की सेलरी व ऐरियर की मांग
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में सोमवार 22 मार्च से होने वाली डॉक्टर्स की हड़ताल टल गई है। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमसीडीए) ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। एमसीडीए के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर निगम के नेतृत्व पर संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाकर दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को आधार बनाते हुए अपनी हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया।
यह भी पढ़ें- एक्ट में संशोधन के जरिये केंद्र ने किया दिल्ली सरकार के पर कतरने का काम!
एमसीडीए के अध्यक्ष डॉक्टर आरआर गौतम एवं महासचिव डॉक्टर मारूति सिन्हा की ओर से निगम आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि पिछले करीब पांच माह से वेतन नहीं मिलने की वजह से निगम के डॉक्टर्स और उनके परिवार भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि महापौर की नजर में डॉक्टर्स की यह समस्सा बेहद छोटी है।
यह भी पढ़ें- जानें, होलाष्टक पर 8 ग्रहों का उग्र स्वभाव और आपका साप्ताहिक राशिफल
एमसीडीए के पदाधिकारियों ने अपने पत्र में कहा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ‘अटेंडेंस एप’ और ऐसे ही गैरजरूरी मदों में भारी खर्च कर रहा है, लेकिन डॉक्टर्स को समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्वास्थ्य सेवाओं को संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद इन सेवाओं को राज्य या केंद्र सरकार को नहीं सोंपा जा रहा है।