निगम आयुक्त ने पंचकुइयां रोड पर किया नेकी की दीवार का उद्घाटन

-इसका उद्देश्य लैंडफिल साइटों पर त्याग की गई वस्तुओं की संख्या को कम करना है

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल ने गुरूवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में पंचकुइया रोड श्मशान घाट के सामने तीसरी नेकी की दीवार का उद्घाटन किया। नेकी की दीवार को भारत के आध्यात्मिक, पौराणिक व महान व्यक्तियों के चित्रों से सजाया गया है। 26 जनवरी 2021 को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पहली नेकी की दीवार का उद्घाटन एक पुराने ढ़लाव घर को पुनर्निर्मित कर के पूसा गोलचक्कर पर किया था। अब तक लगभग 2000 कपड़े वहां प्राप्त हुए और वितरित किए गए हैं। क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कपड़े और अन्य सामान उपलब्ध कराने के लिए गूंज और चिंतन गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय किया गया है।

यह भी पढ़ें- चाको का कांग्रेस से इस्तीफा… पार्टी नेतृत्व पर लगाये गंभीर आरोप

आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि नेकी की दीवार को तीन सिद्धांतों पर विकसित किया गया है, वो है कम करें, पुनःचक्रित करें और पुनः उपयोग करें। इसका उद्देश्य लैंडफिल साइटों पर त्याग की गई वस्तुओं की संख्या को कम करना और स्रोत पर अलगाव को बढ़ावा देने का है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी पुरानी वस्तुओं को नेकी की दीवार पर दान कर सकते हैं और जरूरतमंद उन्हें मुफ्त में यहा से ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DELHI BJP में सुलग रही प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ चिंगारी!

इस मौके पर करोलबाग जोन के उपायुक्त हिमांशु गुप्ता ने कहा कि दीवार को आध्यात्मिक व्यक्तियों के चित्रों द्वारा सजाया गया है। जैसे कि राजा राम मोहन राय, स्वामी दयानंद सरस्वती, मीरा बाई, सावित्री बाई फुले, शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद आदि। ये चित्र राहगीरों को भारतीय समाज के विकास में इन विचारकों के योगदान को याद दिलाने में मदद करेंगे। चित्रों को दिल्ली स्ट्रीट आर्ट ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है। एक ढ़लाव पर पर 3-डी पेंटिंग में बाज पक्षी को दर्शाया गया है जिसके पंखों को प्लास्टिक की बोतल से सजाया गया है, जो प्रकृति पर प्लास्टिक के प्रभाव का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें- इस सप्ताह बन रहा बुधादित्य योग… और सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

क्षेत्रीय निगम पार्षद बबीता भारीजा ने निगम द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल को अन्य क्षेत्रों में भी दोहराया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने स्रोत से ही कूड़े के अलगाव को बढ़ावा देने और लैंडफिल साइट पर प्लास्टिक को कम करने के उद्ेदश्य से करोल बाग क्षेत्र में 25 गारबेज कैफे के नाम से योजना भी शुरू की गई है।