-बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल संगठन ने किया आयोजन
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
दिल्ली की सबसे प्रचीन संस्था बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल के अन्तर्गत चलने वाले निगम बोध घाट शमशान भूमि में कोरोना काल में विशेष सेवा करने वाले निगम बोध घाट के कर्मचारियों, कर्मकांडी ब्राह्मणों एवं निगम के कर्मचारियों (कोरोना योद्धाओं) का सम्मान कोरोना वारियर्स सर्टिफिकेट से शनिवार 11 दिसंबर 2021 को निगम बोध घाट शमशान भूमि पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ेंः दिल्लीः कांग्रेस को एक और झटका… सांगवान ने बदला पाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष महानंद प्रसाद सिंघल तथा कार्यक्रम का संचालन निगम बोध घाट संचालन समिति के मुख्य महाप्रबधंक सुमन कुमार गुप्ता ने किया। सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि निगम बोध घाट में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी व अपने परिवार की जान की परवाह न करते हुए कोविड शवों का अंतिम संस्कार करवाया। उन्होंने बताया कि निगम बोध घाट पर दोनों कोरोना काल के दौरान 6348 कोविड शवों का अंतिम संस्कार करवाया गया। निगम बोध घाट पर 1 दिन में अधिकतम 257 शवों का अंतिम संस्कार करवाया गया। उन्होंने संस्था द्वारा निगम बोध घाट पर दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
उत्तरी दिल्ली निगम आयुक्त संजय गोयल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं निगम बोध घाट कर्मचारियों की भूरि भिर प्रशंसा की और उनके सेवा कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रदीप बंसल डी.न.सी. शहरी क्षेत्र के उपायुक्त राजेश गोयल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एस.पी.अहीर, श्री धार्मिक लीला समिति के महामंत्री धीरजधर गुप्ता, नवश्री धार्मिक लीला समिति के सचिव प्रकाश बैराठी, प्रमुख समाजसेवी बलदेव गुप्ता, संस्था के उपप्रधान प्रदीप गुप्ता , मंत्री जगदीश नारायण अग्रवाल एवं नितिन गुप्ता, संस्था से जुड़े वीरेंद्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गणपत गोयल एवं कमल जैन आदि उपस्थित रहे।