-बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों ने विरोध प्रदर्शन
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
ेदेश में लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल व रसोई गैस के दामों और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में पेट्रोल, डीजल की प्रतिदिन बढ़ती कीमतों, गैस सिलेंडर की बढ़ी दरों के कारण बढ़ती मंहगाई, केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे, गैस सिलेंडर, सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते कीमतें वापस लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में वरिष्ठ जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभागों के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों ने भी अपना रोष प्रकट किया।
यह भी पढ़़ें- इस सप्ताह मंगल-बुध का फेर… लेकर आया खुशियों के ढेर!
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार वृद्धि जारी है। दिल्ली में बढ़ती मंहगाई के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार और दिल्ली की अरविन्द सरकार दोनों बराबर की जिम्मेदारी है, क्योंकि दोनो ही सरकारें पेट्रोल और डीजल पर एक्साईज ड्यूटी और वेट को कम करके जनता को राहत देने की दिशा में कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं। आजादी के बाद 70 वर्षों में पहली हुआ है जब अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दो महीने में गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों में 175 रुपये की वृद्धि हुई है। आज बढ़ती मंहगाई से झुग्गी झौपड़ी, निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, प्रतिदिन कमा कर खाने वाले सहित प्रत्येक घर रसोई प्रभावित हुई है।