आज का दिन किसान विजय दिवस के तौर पर जाना जाएगा: अनिल चौधरी

पीड़ितों के साथ झूठी सहानुभूति दिखा रहे मुख्यमंत्रीः कांग्रेस

-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहाः मुख्यमंत्री गरीबों की दुर्दशा के साथ कर रह मजाक

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने लक्ष्मी नगर बेघर मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पूर्वी लक्ष्मी नगर मार्केट में तोड़े गए मकानों का दौरा करके लोगों के प्रति झूठी सहानूभूति जताकर घड़ियाली आंसू बहा रहे है। जबकि सच यह है कि उनकी सरकार की अनदेखी के कारण ही यह मकान तोडे़ गए है।

यह भी पढ़ेंः- सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग… जानें किसका बन रहा राजयोग

अनिल कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है कि पूर्वी लक्ष्मी नगर मॉर्केट के निवासियों की स्थिति दयनीय है। इनके पुनर्वास को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुनिश्चित किया जाए। अस्थायी तौर पर ट्रांजिट कैम्प में रहने और खाने की व्यवस्था की जाए और प्रभावित लोगों के लिए तुरंत उचित मुआवजे की राशि की मांग की गई है।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP: इस बार महामंत्री पद पर नहीं होगा ‘बनिया’ नेता!

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब उन्होंने पूर्वी लक्ष्मी नगर मॉर्केट में मकानों को तोड़े जाने के बाद वहां का दौरा किया तो गरीब लोगों ने अपनी दुदर्शा के बारे शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि वे सड़क पर रहने को मजबूर हैं और खाने के लिए कोई साधन नही है। उन्होंने यह शिकायत भी की कि वह लोग ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट में 1962 से रह रहे हैं और इनके पास 1982 से यहां रहने के साक्ष्य हैं।