‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुआ सूर्य उपासना का छठ पूजा महोत्सव

-जानें सूर्योदय, सूर्यास्त और छठ व्रत के पारण का समय व तिथि

हेमा शर्मा/ नई दिल्ली
सोमवार को ‘नहाय-खाय‘ के साथ सूर्य उपासना एवं प्रकृति पूजा का छठ पर्व शुरू हो गया। उत्तर भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित सभी बड़े शहरों में इस पर्व को बड़ी आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के बाद छठ सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल छठ पूजा का त्योहार 8 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ेंः तेजी से गिर रहा साउथ और नॉर्थ निगम का ग्राफ… निष्क्रिय हुए प्रेस एवं सूचना विभाग

नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं गंगा या पास की नदी या अपने घर पर अथवा तलाब में डुबकी लगाती हैं और केवल एक बार सात्विक भोजन करती हैं। कार्तिक मास की पंचमी को खरना का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन व्रती शाम को गुड़, अरवा चावल की बनी खीर और रोटी प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इसके बाद तीसरे दिन भगवान सूर्य को संध्या में अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते सूर्य की पूजा की जाती है। खास बात यह है कि खरना के दिन शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद से करीब 36 घंटे तक यानी उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने तक व्रती यह व्रत निर्जला करते हैं। इन चार दिनों में व्रतियों के लिए प्याजा, लहसून या किसी तरह का मांसाहारी भोजन वर्जित रहता है।
छठ पूजा की तिथियां
सामवार 8 नवंबर 2021 को नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से हुई है। यह छठ पूजा का पहला दिन होता है, इस दिन नहाय खाय होता है। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 38 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 31 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ेंः त्योहारों पर फुस्स हुआ नगर निगम का विशेष सफाई अभियान…!

मंगलवार 9 नवंबर 2021 को खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 39 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 30 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ेंः ‘आप’ की दिल्ली और कांग्रेस के राजस्थान में महंगा मिल रहा पेट्रोल… बीजेपी के यूपी-हरियाणा में सस्ता हुआ तेल

बुधवार 10 नवंबर 2021 को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। इस दिन ही छठ पूजा होती है। इस दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सूर्यादय 6 बजकर 40 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 30 मिनट पर होगा।
गुरूवार 11 नवंबर 2021 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। यह छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 41 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 29 मिनट पर होगा।