देशभर में परशुराम जयंती की धूम…’सामाजिक सेवा दिवस’ के रूप में किये जा रहे आयोजन

-जगह जगह किये जा रहे आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 3 मई, 2022
मंगलवार को देशभर में परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) राष्ट्रीय स्तर, नई दिल्ली ़द्वारा भगवान परशुराम जी के ’अवतरण दिवस’ को पूरे देश में राज्य, जिला, नगर व ब्लॉक स्तर पर धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण एवं वितरण अभियान, रक्तदान शिविर, हवन यज्ञ ,यज्ञोपवित संस्कार, शीतल जल की प्याऊ, अन्न सेवा प्रसादी वितरण, शिक्षा सामग्री, कापी पेंसिल, गीता- रामायण, वितरण , संध्या समय दीप महोत्सव पूजा आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः 30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में प्रवेश… 7 राशि वालों को मिलेगा धनलाभ.. 5 राशि वालों की बढ़ेगी उलझन!

      आचार्य रामगोपाल शुक्ल

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभेश शर्मन ने कहा कि भगवान परशुराम जी का अवतरण संपूर्ण लोक कल्याण हेतु हुआ। साथ ही साथ ब्राह्मण समाज ने सदैव से प्रत्येक वर्ग, समुदाय के हित को ध्यान में रखते हुए सबको साथ रखकर भारतीय सनातन संस्कृति, राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज का सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है।

सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता आचार्य रामगोपाल शुक्ल ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जी के अवतरण  दिवस को ’सामाजिक सेवा दिवस’ के रूप में मना रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन की इकाईयां स्थानीय प्रशासन की अनुमति व करोना से संबधित दिशानिर्देशों के अनुसार कार्यक्रम संपन्न करा रही हैं। उन्होंने भगवान परशुराम जी के जन्म जयंती उत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।