दिल्ली सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

-आबकारी नीति के विरोध में महिलाओं में दिखा रोष
-पिछले सात सालों में ना कोई राशन कार्ड बना ना ही नई पेंशन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली,
सरकार की जन विरोधी नीतियों व जन समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को विधानसभा के सामने भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: भाजपा की नॉर्थ एमसीडी की जनता को मार… वर्ष 2022-2023 का बजट घटा और टैक्स बढ़े

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ केजरीवाल मुर्दाबाद, नये शराब के ठेके नहीं खुलेंगे नहीं खुलेंगे के नारों से महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कभी आम आदमी पार्टी के सदस्य रह चुके अनिल कुमार ने बताया कि ये वही केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हैं, जो 2017-2018 में हम 10 विधायकों को लेकर दिल्ली में शराब के ठेके बंद करने के लिए घूम रहा था। आज ख़ुद दिल्ली को शरब की राजधानी बनाने पर उतारू है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी तस्करी… शराबखानों में नहीं मिल रही दारू!

मोहन सिंह बिष्ट ने केजरीवाल पर नारा बोलते हुए कहा की ‘ना खाता ना बही केजरीवाल जो कहे वही सही’ उन्होंने कहा कि अब जो नीतियां बनाई जा रही है उनके ना कोई क़ायदे है ना कानून है। पहले जो नीतियां बनाई जाती थी उसके कुछ नियम कानून होते थे। प्रदर्शन में सवाल पूछा गया की जो आबकारी नीति आई है उसे लागू करने से पहले दिल्ली की जनता से पूछा गया था।
एक तरफ़ केजरीवाल दूसरे राज्यों में जाकर जुमलों की राजनीति कर रहे है। वहाँ के लोगों से कभी पूरे ना होने वाले वादे कर कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ़ दिल्ली की जनता और उनकी परेशानियों से पूरी तरह मुंह फेर लिया है। मुख्यमंत्री पंजाब में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा कर चुके है और दिल्ली में पिछले 7 सालों में ना तो एक भी नया राशन कार्ड बना है, और ना ही कोई नई पेंशन लगी है। और तो और कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा है। ऐसी झूठी सरकार पर कैसे विश्वास किया जाए।