अगले कुछ दिनों में BJP को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

-पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए की चुनाव अधिकारियों की घोषणा

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 15 अक्टूबर।
अगले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदल जायेंगे। पार्टी का नया अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्थान लेगा। पार्टी ने अपने संगठन चुनाव की घोषणा करते हुए मंगलवार को चुनाव अधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
बीजेपी ने अपने सांसद के. लक्ष्मण को चुनाव अधिकारी बनाया है। इनके अलावा सांसद नरेश बंसल, रेखा वर्ता और संबित पात्रा को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा को जून 2019 में बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके पश्चात 2020 में उन्हें विधिवत रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। अब नड्डा का कार्यकाल पूरा हो गया है और संगठन के चुनाव की घोषणा मंगवाल को कर दी गई है।