पाठक के आरोपों पर बीजेपी ने उठाये सवाल: नहीं गया मेयर बनने का सपना: कपूर

-हम दुर्गेश पाठक को चुनौती देते हैं की वह साबित करें की किसी भाजपा महापौर या निगम पार्षद ने निगम फंड का गलत उपयोग किया था या फिर भाजपा से माफी मांगे अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लियें तैयार रहें — दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली: 20 जुलाई, 2022
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक केवल झूठ एवं अनर्गल बयानों की राजनीति करते हैं, वह विधायक जरूर बन गये हैं पर उनके प्राण पार्षद बन नगर निगम महापौर बनने में अटके हुऐ। यही कारण है की उनकी राजनीति नगर निगमों पर बोलने पर केंद्रित रहती है ताकि समय आये तो वह अपनी पार्टी से निगम पार्षद का टिकट मांग सकें। आज फिर दुर्गेश पाठक ने भ्रमक झूठा प्रचार करने की कोशिश की कि पांच वर्षों में तीन महापौरों पर निगम के 270 करोड़ रुपये खर्च हुऐ।
पहली बात तो यह 270 करोड़ रूपए का आंकड़ा अधिकारिक रूप से जारी नही हुआ और यदि इसे सही मान लें तो भी वास्तविकता यह है की गत 5 साल में ओसतन हर महापौर कार्यालय पर 1.5 करोड़ रूपये खर्च होने का समाचार है जिसमें महापौर कार्यालय में नियुक्त कर्मियों के वेतन, भत्ते ही नही स्टेशनरी आदि, उनके लियें खरीदे गये कम्प्यूटर आदि से लेकर महापौर का गाड़ी भत्ता तक शामिल है। दुर्गेश पाठक को शायद यह भी नही मालूम की महापौर को केवल एक गाड़ी मिलती है और विगत दक्षिण एवं पूर्व निगमों  में तो महापौरों के लिये आवास सुविधा भी नही थी
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की दुर्गेश पाठक के द्वारा इन भ्रामकतमक ब्यान को सुन आश्चर्य होता है, वह राजनीतिक दूष से पूर्व निगम नेताओं पर आरोप लगाना चाहते हैं तो हम उन्हे रोक नही सकते पर दिल्ली की जनता दुर्गेश पाठक से जानना चाहती है की इसी वर्ष मुख्य मंत्री आवास पर 10 करोड़ रूपए की लागत से स्वीमिंग पूल बनाये जाने एवं सचिवालय में मंत्रियों के कार्यालय में करोड़ो रूपये की लागत से नवीकरण पर किया गया खर्च पर वह क्या कहेंगे।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है हम दुर्गेश पाठक को चुनौती देते हैं की वह साबित करें की किसी भाजपा महापौर या निगम पार्षद ने निगम फंड का गलत उपयोग किया था या फिर भाजपा से माफी मांगे अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लियें तैयार रहें।