दागी और कई पार्टी बदल चुके पूर्व पार्षद को बीजेपी ने दिया गोविंदपुरी से टिकट

-शनिवार की शाम जॉइन कराया और थमाया पार्टी का टिकट

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली: 12 नवम्बर, 2022।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए हर रोज चोंकाने बाली बातें सामने आ रही हैं। दिल्ली भाजपा ने एक और विवादित फैसला लेते हुए एक ऐसे नेता को शामिल किया है, जिसके खिलाफ पिछले दिनो ही महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

गोविंदपुरी से 2 बार के पूर्व निगम पार्षद चंद्र प्रकाश  को शुक्रवार को बीजेपी में शामिल कर लिया गया। इसके पश्चात चंद्र प्रकाश को कुछ ही मिनट के बाद पार्टी का टिकट थमा दिया।
चंद्रप्रकाश एक बार जेडीयू और एक बार कांग्रेस से काउंसलर रह चुके हैं। चंद्रप्रकाश पर 2022 में महिला को जान से मारने की धमकी और जबरन छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामला गोविंदपुरी थाने में  दर्ज हुआ है। चंद्र प्रकाश के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। ज्ञात हो कि चंद्र प्रकाश अब तक कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे थे। उन्होंने गोविंदपुरी इलाके में भारी मात्रा में कांग्रेस के होर्डिंग- पोस्टर भी लगवा रखे हैं।