बीजेपी का पलटवार… रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार है दिल्ली सरकार!

-महापौर जय प्रकाश ने लगाए आप नेताओं पर झूठ बालने के आरोप
-बीजेपी ने रानी झांसी फ्लाई ओवर के निर्माण में बचाए 411 करोड़

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
रानी झांसी फ्लाई ओवर के निर्माण में आप के आरोपों पर उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के दूसरे मंत्री व नेता सरकारी निर्माण कार्यों बड़ी बचत का दावा करते हैं, उस लिहाज से तो बीजेपी शासित नगर निगम ने रानी झांसी फ्लाई ओवर के निर्माण में 411 करोड़ रूपये की बचत की है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण में देरी की मुख्य वजह दिल्ली सरकार थी जिसके विभागों ने समय पर अपने हिस्से का कार्य नहीं किया। प्रेस वार्ता के दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी और नेता सदन योगेश वर्मा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल… इस सप्ताह हो रहा शुक्र का मीन राशि में गोचर!

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं ने रानी झांसी फ्लाईओवर को एक मुख्य मुद्दा बनाया हुआ है जिसमें आम आदमी पार्टी ने एक रूपये का भी सहयोग नहीं किया था। वो रोज़ एक नया झूठ रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण में देरी की मुख्य वजह दिल्ली सरकार थी पहले कांग्रेस की सरकार और फिर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार। जिन्होंने रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण में दिया जाने वाला फंड नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड व एनडीपीएल निर्माण कार्य में देरी की वजह रहे।

यह भी पढ़ें- 22 मार्च से ठप होंगे नगर निगम के अस्पताल!

महापौर ने बताया कि रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण में भारत सरकार ने 85 करोड़ रूपये दिल्ली नगर निगम को दिए थे। उन्होंने बताया कि रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण का अनुमान 742 करोड़ रूपये लगाया गया था मगर वह 313 करोड़ रूपये में पुरा हुआ जिसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 411 करोड़ रूपये की बचत की है। उन्होंने कहा कि इस बचत के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम की प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि निगम ने रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण पर 124.72 करोड़ रूपये का व्यय किया था, रेलवे को उसके भाग पर निर्माण करने के लिए निगम ने 52.12 करोड़ रूपये का भुगतान किया था।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका का बड़ा फैसला… बुर्के पर लगेगी रोक व बंद होंगे मदरसे

विभिन्न विभागों को जैसे कि दिल्ली जल बोर्ड, एनडीपीएल बीएसईएस को निगम ने 22.90 करोड़ रूपये का भुगतान किया था। वैसे ही भूमि अधिग्रहण का अधिकार निगम के पास नहीं होता है जिसके लिए भूमि अधिग्रहण कलेक्टर को 79.84 करोड़ रूपये का भुगतान, उच्च अदालतों में 4.11 करोड़ रूपये जमा किए गए, रेलवे सम्पतियों के लिए 28.93 करोड़ रूपये, भारत सरकार के सम्पदा विभाग को 0.29 लाख रूपये और सेंट स्टीफेंस अस्पताल को एसटीपी के लिए 1.03 करोड़ रूपये का भुगतान निगम द्वारा किया गया। इन सभी को मिला कर रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण पर कुल व्यय 313.94 करोड़ रूपये आया है।

यह भी पढ़ें- चाको का कांग्रेस से इस्तीफा… पार्टी नेतृत्व पर लगाये गंभीर आरोप

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने निगम पर भूमि अधिग्रहण में घोटाले के आरोप लगाएं है जब की निगम को भूमि अधिग्रहण का अधिकार नही होता है जो भी भूमि अधिग्रहण का भूगतान हुआ वो दिल्ली सरकार के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर द्वारा किया गया था दिल्ली सरकार को पहले इसकी जांच करवानी चाहिए ना की आरोपों की राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिना तथ्यों के आरोप लगाने की राजनीति करती है उनके आरोपो में कही भी कोई सत्यता नही होती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निगम चुनावों के मद्देनज़र रोज एक नया झूठ निगम के संबंध में लेकर आती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली सरकार की तो उपलब्धियां बताने को है नही वो सिर्फ नगर निगमों पर आरोप लगाने में व्यस्त है।