बीजेपी पार्षदों का नगर निगम से मोह भंग

-पर्यावरण प्रबंधन समिति के चुनाव में नहीं पहुंची निगम पार्षद

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली,
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कुप्रबंधन की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कर्मचारियों और सेवा निवृत कर्मियों को अप्रैल महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिला है। हजारों कर्मचारी बीते पांच महीने से अपने वेतन के इंतजार में हैं। शायद यही कारण है कि अब निगम पार्षदों (खास तौर पर बीजेपी) का भी नगर निगम से मोह भंग होता जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः- CONGRESS: नहीं थमी रार… उधर प्रियंका के लिए हो रही जमीन तैयार!

सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। बीजेपी की ओर से रोहिणी जी वार्ड संख्या 58 से निगम पार्षद चित्रा अग्रवाल को समिति का उपाध्यक्ष बनाने के लिए नाम प्रस्तावित किया गया है। लेकिन बीजेपी निगम पार्षद समिति के चुनाव में नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ेंः- जानें किस राशि को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ?

बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चित्रा अग्रवाल की दावेदारी अन्य पद पर थी, लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें इस समिति का डिप्टी चेयरमैन बनाने की बात कही गई है। इसको लेकर निगम पार्षद नाराज हैं और यही कारण है कि वह समिति के चुनाव में भी नहीं पहुंची थी। हालांकि निगम पार्षद चित्रा अग्रवाल ने कहा कि उनका कोई पारिवारिक काम था, जिसकी वजह से वह व्यस्त थीं और समिति के चुनाव में नहीं पहुंच पाई।