Skip to content
Saturday, September 13, 2025
  • #
  • #
A2Z News

A2Z News

क्योंकि खबर एक मिशन है…
A2Z News
  • होम
  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल
  • न्यू लांच
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ
  • संपर्क
A2Z News
  • #
  • #
NATIONAL राष्ट्रीय

BJP: निगम चुनाव में MLA उम्मीदवारों को टिकट पर विचार… आज सोंपी जायेगी रायशुमारी की रिपोर्ट

Team A2Z 8th November 2022 BJP: Consideration of ticket to MLA candidates in corporation elections… report of opinion will be submitted today

-दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश बीजेपी की तैयारियां जोरों पर

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्लीः 08 नवंबर, 2022।
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। उम्मीदवारों के मामले में सोमवार से शुरू हुई रायशुमारी की रिपोर्ट मंगलवार यानी कि आज पार्टी के आला अधिकारियों को सोंपी जायेगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि पार्टी कुछ वार्डों के लिए ऐसे उम्मीदवारों के नाम पर भी विचार कर रही है तो अब से पहले विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। यानी कि निगम की कुछ सीटों पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों को भी टिकट दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि कई पूर्व एमएलए प्रत्याशियों ने निगम चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
सूत्रों का कहना है कि करीब एक दर्जन ऐसे नेता हैं जो एक या एक से ज्यादा बार पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अब बीजेपी उन्हें नगर निगम चुनाव में उतारने पर विचार कर रही है। दूसरी ओर 80 फीसदी से ज्यादा निवर्तमान (2017 से 2022 वाले) पार्षदों का टिकट भी काटना तय है। हालांकि इस बार बीजेपी ने औपचारिक तौर पर अपने सभी पार्षदों के टिकट काटने का ऐलान नहीं करेगी।
दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने नगर निगम के सभी 250 वार्डों में जाकर सोमवार को रायशुमारी की है। कुछ इलाकों में मंगलवार को भी रायशुमारी की जानी है। इसके साथ ही मंगलवार की शाम को सभी पर्यवेक्षक अपनी-अपनी रिपोर्ट पार्टी के आला पदाधिकारियों को सोंप देंगे। बता दें कि दिल्ली बीजेपी मुख्यालय आजकल बेहद गुलजार है। सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सैकड़ों की संख्या में टिकटार्थी और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहता है।
जोरों पर बायोडाटा सोंपने का दौर
दिल्ली नगर निगम चुनाव में दावेदारी के लिए अपने अपने बायोडाटा पार्टी के पदाधिकारियों को सोंपने का दौर जोरों पर है। पार्टी कार्यालय में इसके लिए एक बॉक्स लगाया गया है। लोग इसमें अपने-अपने बायोडाटा डालकर जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश संगठन महामंत्री से मिलने वालों की लंबी कतारें प्रदेश कार्यालय में देखी जा रही हैं। संगठन महामंत्री सिद्धार्थन अपना बायोडाटा लेकर आने वाले सभी लोगों से मिल रहे हैं। कई अलग अलग बैठकों के बाद सोमवार की सांय को भी बायोडाटा लेकर आने वालों से सिद्धार्थन ने मुलाकात की और उनके हालचाल पूछे।
12 नवंबर को जारी होगी उम्मीदवारों की सूची
दिल्ली प्रदेश बीजेपी की ओर से निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 12 नवंबर तक जारी किये जाने की उम्मीद है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नामांकन की आखिरी तारीख से दो दिन पहले सूची जारी कर दी जायेगी। यदि कुछ सीटों पर नाम तय करने में देरी होती है तो उसे अगले दिन तक जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार से रायशुमारी का काम शुरू हो गया है। जल्दी ही उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को बहुत पहले से जनता के बीच रहने और उनकी मदद करने के लिए कहा हुआ है। हमने अपने टिकट के दावेदारों को भी कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहें। बता दें कि सोमवार 14 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है।

Post navigation

Previous Previous post: सवर्णों को आरक्षण पर सुप्रीम आदेशः जारी रहेगा EWS को 10 फीसदी आरक्षण
Next Next post: सियासी गलियारों में एक और ‘बेनामी लेटर बम’… एक शीर्ष BJP नेता व उनका परिवार निशाने पर
  • #
  • #
  • होम
  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल
  • न्यू लांच
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ
A2Z News | Designed by: Theme Freesia | WordPress | © Copyright All right reserved