SDMC के खिलाफ बीजेपी मैदान में… वसूल कर रहेंगे सिविक सेंटर का किराया!

-उत्तरी दिल्ली के बजट में फिर शामिल की गई सिविक सेंटर के किराये की राशि
-स्थायी समिति अध्यक्ष ने सदन में पेश किया उत्तरी दिल्ली का बजट अनुमान

एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली
2457 करोड़ की राशि को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच खींचतान के बीच बीजेपी ने साफ कर दिय है कि सिविक सेंटर का किराया माफ नहीं किया जायेगा। स्थायी समिति अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने बजट को लेकर विशेष बैठक वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित बजट अनुमान पेश करते हुए निगमायुक्त का प्रस्ताव निरस्त कर दिया है। आठ दिसंबर को पेश किये गए बजट में निगमायुक्त ने सिविक सेंटर के किराये की राशि को बजट से हटा दिया था।

यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों का वेतन जारी… काम पर लौटेंगे कर्मचारी?

अब स्थायी समिति ने उस प्रस्ताव को निरस्त करते हुए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से सालाना 324 करोड़ रुपये वसूलने का प्रस्ताव किया है। यानि उत्तरी निगम अब बकाया के साथ ही 324 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से दक्षिणी दिल्ली निगम से किराया वसूल करेगा। छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि सिविक सेंटर से किराया माफ करने के प्रस्ताव बीते वर्षों में भी निगमायुक्त लेकर आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल सरकार पर 26 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

लेकिन स्थायी समिति और सदन ने उन प्रस्तावों को खारिज किया है। गोस्वामी ने कहा कि जो भी किराया दक्षिणी निगम पर बनता है वह लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आप के झूठे आरोपों को लेकर उन्होंने न्यायालय में भी मानहानि का मुकदमा किया हुआ है। बता दें कि निगम आयुक्त के द्वारा सिविक सेंटर के किराये की बकाया राशि को हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने 2457 करोड़ का घोटाला किया है।