BJP पार्षदों ने MCD की कमेटियों के लिए किये नामांकन

-बीजेपी ने मुकेश गोयल को एपाॅइंटमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया
-संदीप कपूर को डेम्स कमेटी और योगेश वर्मा को दोबारा मिली शिक्षा समिति की जिम्मेदारी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 27 अगस्त।
दिल्ली नगर निगम की स्पेशल, स्टेचुअरी और एडहोक कमेटी के चुनावों का आगाज हो गया है। बीजेपी पार्षदों ने गुरूवार को इन कमेटियों के चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये। पार्टी ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी से बीेपी में आये वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल को एपाॅइंटमेंट्स, प्रमोशन, डिसीपिलनरी एवं अलाइड मैटर्स कमेटी का चेयरमैन बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने दो वरिष्ठ निगम पार्षदों संदीप कपूर और योगेश वर्मा को दोबारा से उन्हीं कमेटियों का चेयरमैन बनाया है।
योगेश वर्मा ने गुरूवार को शिक्षा समिति का चेयरमैन और एनवायरमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज कमेटी (डेम्स कमेटी) का चेयमरैन पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये। इस समितियों के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पदों के लिए अब 2 सितंबर को चुनाव होंगे। हालांकि सभी समितियों के चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल किये गये हैं। अतः इन सभी निगम पार्षदों को अपने अपने पदों पर चुना जाना तय है।
गुरूवार को विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन पदों के लिए निम्नलिखित अनुसार नामांकन पत्र दाखिल कियेः-
शिक्षा समितिः
योगेश वार्मा- चेयरमैन, अमित खड़खड़ी-डिप्टी चेयरमैन
एपाॅइंटमेंट कमेटीः मुकेश गोयल- चेयरमैन, रीना माहेश्वरी-डिप्टी चेयरमैन
वर्कस कमेटीः प्रीती- चेयर पर्सन, धर्मवीर शर्मा- डिप्टी चेयरमैन
स्वास्थ्य समितिः विकेस सेठी- चेयरमैन, रमेश गर्ग- डिप्टी चेयरमैन
डेम्स कमेटीः संदीप कपूर- चेयरमैन, अनीता- डिप्टी चेयरमैन
गार्डन कमेटीः नरेंद्र कुमार सिंह- चेयरमैन, वीना असीजा- डिप्टी चेयरमैन
लाॅ कमेटीः प्रियंका गौतम- चेयरमैन, मोनिका गोयल- डिप्टी चेयरमैन
कोड आफ कंडक्ट कमेटीः नरेंद्र कुमार- चेयरमैन, सुमन त्यागी- डिप्टी चेयरमैन
स्पोट्र्स कमेटीः इंद्रजीत सहरावत- चेयरमैन, पूनम सैनी-डिप्टी चेयरपर्सन
एस्योरेंस कमेटीः कमल भारद्वाज- चेयरमैन, सोनी पांडे- डिप्टी चेयरमैन
आरपी सेलः नीलम- चेयर पर्सन, अजय रवि हंस- डिप्टी चेयर पर्सन
लाइसेंसिंग कमेटीः रितेश सूजी-चेयरमैन, शिखा भारद्वाज- डिप्टी चेयरपर्सन
कम्युनिटी सर्विसेजः सुमन गुप्ता- चेयरमैन, बाॅबी-डिप्टी चेयरपर्सन
एससी एसटी कमेटीः विकास- चेयरमैन, ममता- डिप्टी चेयर पर्सन
महिला कल्याणः रेखा रानी- चेयरपर्सन, नीला कुमारी- डिप्टी चेयर पर्सन
एंटी मलेरिया कमेटीः नीता बिष्ट- चेयर पर्सन, मंजू देवी- डिप्टी चेयरपर्सन
शिकायत निवारण समितिः रितु गोयल- चेयर पर्सन, राजेश कुमार लाड़ी- डिप्टी चेयरपर्सन