-21, 22 और 23 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में होगा बार काउंसिल चुनाव
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली।
दिल्ली बार काउंसिल चुनाव की आखिरी खड़ी में उम्मीदवारों ने अपना पूरा दम-खम लगा रखा है। उम्मीदवारों ने वादों के पिटारे खोल रखे हैं। परंतु पिछला अनुभव बताता है कि वादे तो होते रहे परंतु जमीनी स्तर पर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में बार काउंसिल की युवा, ईमानदार एवं संघर्षशील उम्मीदवार एडवोकेट अंजू तंवर का कहना है कि वह सिर्फ वादा नहीं करेंगी, बल्कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करा कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगी।
एमसीडी के पूर्व चेयरमैन एवं सहकार भारती (आरएसएस) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने एडवोकेट अंजू तंवर के स्टैंड का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि अगर वह चुनाव जीतती हैं तो अधिवक्ताओं के आर्थिक आधार क्षेत्र प्रबंध को अनलिमिटेड करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मेट्रो एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क यात्रा, उनको टोल प्लाजाओं पर फ्री एक्सेस, मेडिकल क्लेम को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये एवं आम बीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रूपये करने का काम करेंगी।
एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने आगे कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए 15000 मासिक स्टाइपेंड की व्यवस्था पर भी वह गंभीरता से काम करेंगी। सभी अधिवक्ताओं को बैठने के लिए चैंबर की व्यवस्था हो इस दिशा में भी वह पूरी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। एक टर्म से ज्यादा बार, बार काउंसिल के चुनाव जीते हुए पदाधिकारी अधिवक्ताओं की किसी भी समस्या का समाधान नहीं करा सके। इस बार भी लगातार वादों की झड़ी लगी है।
उन्होंने कहा कि यह एक रूढ़िवादी परंपरा बन गई है कि सीनियर एडवोकेट्स बीसीडी चुनाव में जीत जाते हैं और वह अधिवक्ताओं की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं देते। जब तक युवा एवं ऊर्जावान सदस्य बीसीडी में निर्वाचित होकर नहीं जाएंगे, अधिवक्ता हमेशा अपने आप को ठगा ही महसूस करेगा। धर्मवीर सिंह ने यह भी कहा कि इस चुनाव के सभी प्रत्याशियों को समान मानते हुए वोटर लिस्ट में उनके नाम क्रमांक को अल्फाबेटिकल ढंग से व्यवस्थित करने संबंधी अधिकांश उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी से लिखित एवं मौखिक आग्रह किया परंतु चुनाव अधिकारी ऐसा करने से बिल्कुल इनकार कर दिए। यह एक स्वच्छ एवं पारदर्शी चुनाव की परिभाषा के बिल्कुल विपरीत है। चुनाव में सभी प्रत्याशियों को बराबर का दर्जा एवं अहमियत दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि दिल्ली बार काउंसिल चुनाव 21, 22 और 23 फरवरी को होने हैं। इसके लिए दिल्ली हाई कोर्ट में प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। एडवोकेट अंजू तंवर बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं और उनका बैलट नंबर 174 है। एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने बताया कि अंजू तंवर को चुनाव प्रचार के दौरान अच्छा समर्थन मिल रहा है।


