-उत्तर पूर्वी जिला किसान मोर्चा का परिचय सम्मेलन
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
रविवार को उत्तरी पूर्वी जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस मौके पर यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में पद परिचय सममेलन का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता अमित राघव को जिला किसान मोर्चा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें- ‘‘बटवारा और विस्थापन’’ का विमोचन… पुस्तक के जरिये इस्लामिक आतंकवाद पर प्रहार
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सहरावत, उत्तरी पूर्वी जिला प्रभारी सत्यनारायण गौतम, उत्तर पूर्वी जिला बीजेपी अध्यक्ष मोहन गोयल, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह, घोंडा से बीजेपी विधायक अजय महावर, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेंद्र त्यागी, उत्तर पूर्वी जिला उपाध्यक्ष अक्षय पुरोहित मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- जानिये क्या गुल खिलायेगा बुध का कुंभ और शुक्रका धनु राशि में प्रवेश?
उत्तर पूर्वी जिला किसान मोर्चा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद पाने वाले अमि राघव पेशे से एडवोकेट हैं और तीस हजारी कोर्ट्स में वकालत करते हैं। यूपी के बुलंद शहर जिले के मूल निवासी अमित राघवकी पृष्ठभूमि संघ से जुड़ी रही है। बता दें कि उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में 2019 में दिल्ली बार एसोसिएशन का इलेक्शन कंटेस्ट किया था जिसमें वह सीनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर के पद पर भारी बहुमत से विजई हुए थे।
यह भी पढ़ें- निगम से नहीं मिला 1 भी रूपये का फंड, फिर भी करा दिये करोड़ों रूपये के काम
फिलहाल अमित कुमार राघव तीस हजारी कोर्ट में सीनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत फिर से विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों की वजह से देश तेजी से आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में भी बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण कोरोना वैक्सीन का बड़े स्तर पर देश में उत्पादन है। यह पीएम मोदी और बीजेपी की नीतियों का ही असर है कि आज समूचा विश्व कोरोना से लड़ने के लिए भारत से वैक्सीन मांग रहा है।