-शाहदरा दक्षिण क्षेत्र की उपायुक्त वंदना राव कर रहीं मनमानी: मनोज त्यागी
-कागजों में सील हो रहीं अवैध निर्माण वाली बील्डिंगें: AAP
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली: 22 जुलाई, 2022
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता रहे मनोज त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अधिकारी अपनी मनमानी करने पर आमादा है। जो वह कुछ समय पहले तक जिन चुने हुए जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाया करते थे आज उनसे मिलने को भी तैयार नहीं है। इसके लिए केंद्र में शासित भारतीय जनता पार्टी ही जिम्मेवार है।
त्यागी ने कहा कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने शाहदरा दक्षिण क्षेत्र की निगम उपायुक्त वंदना राव से जब मुलाकात के लिए समय मांगा और वहां पहुंचे तो पहले तो उन्हें काफी समय तक बाहर ही बैठा रखा। फिर उसके बाद उन्होंने समय तो दिया लेकिन उनका रवैया साफ तौर पर टालने वाला नजर आया। यहां तक कि शिष्टाचार वा मर्यादाओं का भी उन्होंने कोई ख्याल नहीं रखा। पार्षदों को पानी तक के लिए नहीं पूछा गया।
त्यागी ने आगे कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने 5 साल अपने क्षेत्रों में बहुत मेहनत की है। एक एक गली की सफाई कराई हैं। जहां समस्या थी उनके लिए ऊपर तक लड़ाई की लेकिन निगम के चुनाव टलते ही अधिकारियों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी है। जिसके चलते वह जो चाह रहे हैं वह कर रहे हैं। भवन निर्माण के मामले में अधिकारियों ने सभी नियम ताक पर रख दिए हैं और किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इसके लिए यदि शिकायत करें ऊपर से नीचे कोई सुनने को तैयार नहीं है।
मनोज त्यागी ने कहा कि ऐसा लगता है भारतीय जनता पार्टी जो निगम में होने वाले भविष्य के चुनाव से घबराई हुई है, उसने अधिकारियों को यह निर्देश दे रखे हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की ना सुनी जाए। लेकिन हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि दिल्ली की जनता भाजपा की हकीकत को भली-भांति समझ चुकी है।
भविष्य में जब भी निगम चुनाव होगा वह भारतीय जनता पार्टी का निगम से सूपड़ा साफ करते हुए उनको उसकी औकात बता देगी। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भी भाजपा को शर्म नहीं आई है। जहां पार्टी ने अपने देश भर के नेता एक छोटे से चुनाव में लगा रखे थे लेकिन वहां भी जनता ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के इन हथ कंडो से घबराने वाले नहीं हैं वह जनता की लड़ाई पहले की तरह लड़ते रहेंगे वा निगम में भाजपा की पोल खोलकर उन्हें जनता में बेनकाब करेंगे। त्यागी ने कहा कि देखते ही देखते यह निगम अब पूरी तरह घोटालों की निगम बन गई है, क्योंकि उस पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था का आलम यह है कि जहां पहले गलियों में टिप्पर कई कई चक्कर लगाते थे आज तीन चार दिन तक टिप्पर नजर नहीं आते हैं। शिकायत करने पर बेशर्मी से जवाब मिलता है की मेट्रो कंपनी की पेमेंट में देरी हो रही है। इसलिए यह सब हो रहा है कि असलियत क्या है यह भाजपा के नेता ही जानते हैं।
त्यागी ने कहा कि भवन विभाग तो कुछ दिनों में ही अपने में सफेद हाथी बन गया है । अधिकारी जहां चाह रहे हैं जनता की जान माल का ध्यान किए बिना अवैध निर्माण करा रहे हैं। जिस मर्जी भवन को कागजों में सील रखते हुए हकीकत में खोल देते हैं। जहां से उनकी सेवा पानी नहीं होती वहां 20 गज के मकान बनाने वाले पर पूरे निगम का कहर टूट पड़ता है। भवन विभाग से लेकर तमाम निगम के विभाग उसके पीछे पड़ जाते हैं। यह अपने में शर्मनाक है त्यागी ने कहा अधिकारियों की स्थिति यह है कि उनका एक ही लक्ष्य रह गया है कि किस तरह आम आदमी को परेशान किया जाय।