सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग… जानें किसका बन रहा राजयोग

-20 जुलाई से 26 जुलाई 2020 तक साप्ताहिक राशिफल
              ज्योतिषी शिवम गोयल

जुलाई महीने के चौथे सप्ताह में चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास में 20 साल बाद सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जो कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए अत्यंत सुखकारी साबित होगा। इससे पहले 31 जुलाई 2000 को ऐसा सुखद संयोग बना था। इसके साथ ही साथ ही धनेश और पराक्रम अपने घर में होने से मिथुन, वृषभ, कन्या और तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह राजयोग वाला साबित होगा। 20 जुलाई को सोमवार का दिन, अमावस्या व पुनर्वसु नक्षत्र कोने की वजह से ‘पुष्कर योग’ बन रहा है। पुष्कर योग में भगवान शिव की पूजा करने से विवाह, धन-धान्य, सेहत व संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही साधकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस सप्ताह के दौरान 23 जुलाई को हरियाली तीज और 25 जुलाई को नाग पंचमी के त्योहार पड़ रहे हैं।

20 जुलाई से 26 जुलाई 2020 तक का राशिफल
मेषः ग्रहों की स्तिथि सामान्य रहने से ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान बहुत अधिक होगा। निवेश के लिए अच्छा योग है। नया काम शुरू करने लिए अवसर प्राप्त होगा। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव रहेगा। रुके हुए काम तेज़ी से बनने के योग हैं लेकिन रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा बस थोड़ी बहुत पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नयी नौकरी में रूकावटें आ रही हैं अब वो सब रूकावटें दूर हो जाएंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। बुधवार और शुक्रवार के दिन आपके लिए शुभ रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा करेगा लेकिन मानसिक तनाव रहेगा। आपका व्यापार अच्छा होगा। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाऐगा। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय आपका पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के बहुत अच्छे योग हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
उपायः मंदिर में लस्सी का दान करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय बुध और राहु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इसका मतलब है कि इस समय आपका जो भी रुका हुए काम है वो पूरा हो जाएगा। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपके पास बहुत अच्छे अवसर आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन और प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। अगर कोई प्रॉपर्टी सेल करना चाहते हो तो इस समय प्रॉपर्टी बिक जाऐग़ी। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय उत्तम है। गुरुवार को जितना हो सके बच कर चलें। मंगलवार और बुधवार आपके लिए अति उत्तम हैं।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही खुशियां हासिल होंगी। व्यापार दिन प्रति दिन बढ़ता रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। व्यापार या पारिवारिक जो भी परेशानी चल रही है, वो इस समय ख़त्म हो जाएग़ी। मन थोड़ा विचलित रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। यात्रा का भी योग है। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच में जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय दूर हो जाएंगे। पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय अति उत्तम रहने वाला है। इस समय आपके सारे काम बनेंगे। साथ ही नयी नौकरी मिलने के भी योग हैं। इस समय आपको ग़ुस्सा अधिक आएगा। जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण करके चलें। आपको गुरुवार को बच कर चलना होगा। शनिवार आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
उपायः आप ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के योग है। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बनते काम को बिगाड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। घर पर शांति का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको मंगलवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर है, और साथ में राशि का स्वामी बुध मिथुन में गोचर कर रहा होगा। और साथ में आपके पराक्रम भाव में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव रहेगा, जो छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाएंग़ी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्तों के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। ये समय आप में आलस काफ़ी रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश के बहुत अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी अच्छा समय है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है। सोमवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी अपने घर में गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की अच्छी दृष्टि आपकी राशि पर होगी। आपका व्यापार अच्छा होगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे और बढ़ता रहेगा। नया वाहन खरीदने का योग है। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो दूर हो जाएंग़ी। नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे-अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा बहुत ध्यान रख कर चलो। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। आपको मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को आटे का दान करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश रहोगे। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले चल रहे हैं तो इस सप्ताह सब ख़त्म हो जाएगा। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग हैं। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। थोड़ा संभाल कर चलना होगा। मंगलवार को बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ग्रहों की स्तिथि सामान्य रहने से ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। आपका व्यापार बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग हैं। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। पुराने मसलों को सुलझाने की योजना बनाने में लगे रहेंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। गुरुवार को जितना हो सके शांति से चलें इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। सोमवार व शुक्रवार आपके लिए उत्तम दिन हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते हैं इस समय सब पूरे होने के योग हैं आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें और मंगलवार व शनिवार को अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः ग्रहों की स्तिथि सामान्य होने से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय गुरु आपके लाभ घर में गोचर करेगा साथ में कुछ अशुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही होगी। हालांकि आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। लेकिन पेट और हड्डियों से संबंधित परेशानी होगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय आप शेयर मार्केट में भी पैसा निवेश कर सकते हो। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आएगा। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनर के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होंगे बस अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः मंगलवार को चने और केले का दान करें।
मीनः ग्रहों की स्थिति सामान्य होने से आपका ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपकी राशि में मंगल प्रवेश कर चुका है और साथ में गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा है। ये आपके स्वास्थ्य को और अच्छा करेगा लेकिन स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। मन थोड़ा विचलित रहेगा। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी हैं। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाएंगे। जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए है वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग हैं। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख कर चलना होगा क्योंकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। गुरुवार को बच कर चलें और बुधवार और शनिवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8