-राम नवमी के दिन बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि पुष्य योग, सुकर्मा योग और रवि योग
पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 2 अप्रैल।
राम नवमी का पावन पर्व इस वर्ष रविवार 6 अप्रैल को पड़ रहा है। यह पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इसे चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम का राजा दशरथ और कौशाल्य के घर पर जन्म हुआ था। खास बात है कि इस बार राम नवमी के दिन कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इससे भी बड़ी बात है कि 13 वर्षों के बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, इस वर्ष राम नवमी के दिन रवि-पुष्य योग का संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र को सौभाग्य और धन का कारक माना जाता है। इसके शुभ प्रभाव के कारण कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होती है, जिसकी वजह से धन प्राप्ति के प्रबल योग बनते हैं। इस दुर्लभ संयोग की वजह से इस दिन पूजा-अर्चना व व्रत करने का फल दोगुना हो जाता है।
तिथि एवं शुभ मुहूर्त
इस वर्ष चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 6 अप्रैल 2024 को शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। हिन्दू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है, इसके कारण राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।
खरीददारी के लिए शुभ
इस योग में खरीददारी करने और भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा अर्चना करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन किए गए किसी तरह के लेन-देन और निवेश का शुभ परिणाम प्राप्त होता है।
राम नवमी के दिन बन रहे महायोग के समय को पूजा-अर्चना करने, नए व्यापार की शुरुआत करने और सोना खरीदना के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। आध्यात्मिक चिंतन एवं खोज के लिए बहुत अच्छा समय है।
जानें खुलेगा किसकी किस्मत का ताला?
इस वर्ष राम नवमी के दिन बन रहे रवि-पुष्य योग एवं महासंयोग की वजह से सभी राशियों के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। क्योंकि उन्हें इस दिन की गई पूजा-अर्चना, दान-पुण्य की वजह से सौभाग्य की प्राप्ति होगी। फिर भी कुछ राशियों के जातकों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा और जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है क्योकि पुष्य नक्षत्र को सौभाग्य और धनवर्षा का कारक माना जाता हैः-
वृषभः राम नवमी पर रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ प्रभाव का लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा। नई नौकरी पाने के योग बन रहे हैं। शुक्र की कृपा से धन लाभ के योग भी हैं। कार्यस्थल में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।
कुंभः कुंभ राशि वालों के जीवन में राम नवमी का त्योहार खुशियां लेकर आ रहा है। इस दिन बन रहे दुर्लभ योग से आर्थिक स्थिति में सुधार होगां सेहत में सुधार होगा और बहुप्रतीक्षित कार्य बनते हुए नजर आयेंगे।
मकरः राम नवमी पर रवि पुष्य योग के शुभ प्रभाव से मकर राशि वालों को वाहन और प्रॉपर्टी का अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में सफलता और प्रमोशन के योग बन हैं। आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बना रहेगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)