-जीवन में परेशानियां खड़ी करती है कुंडली में कमजोर सूर्य की स्थति
-महादशा की स्थिति में जातकों को अच्छे परिणाम दिलाता है सूर्य
-शुक्रवार 16 जुलाई को मिथुन से निकलकर कर्क में होगा गोचर
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ज्योतिष के आधार पर मानव जीवन पर सभी ग्रहों का अपना अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यदि किसी की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर स्थिति में है तो जातकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि जातक की कुंडली में सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातक को अच्छे फल मिलते हैं। ज्योतिष में सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है और मेष राशि में यह उच्च का होता है, जबकि तुला राशि सूर्य की नीच राशि मानी जाती है। सूर्य हमारे ऊर्जा का स्त्रोत है। इन्हीं के कारण हम ऊर्जा वान रहते हैं। प्रकृति का सुचारु रूप से चलना भी सूर्य के ही ज़िम्मे है। ज्योतिष के अनुसार जिस जातक की कुंडली में सूर्य लग्न में विराजमान होते हैं उसका चेहरा बड़ा और गोल तथा आँखों का रंग शहद के समान होता है। जातक के शरीर में सूर्य हृदय को दर्शाता है। शारीरिक संरचना व ज्योतिष के अनुसार सूर्य पुरुषों की दायीं आँख व स्त्रियों की बायीं आँख को दर्शाता है। ग्रहों के राजा सूर्य शुक्रवार 16 जुलाई 2021 को मिथुन राशि की अपनी यात्रा पूर्ण करके कर्क राशि में गोचर करेंगे। अगले आलेख में हम आपको सूर्य के इस राशि परिवर्तन के शुभाशुभ फलों के बारे में बतायेंगे।
यह भी पढ़ेंः- पार्षद बोलीः ‘‘सुंदर और अकेली आने वाली महिलाओं से ही बात करते हैं संगठन महामंत्री’’
ज्योतिष के मुताबिक यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य बली है तो जातक अपने जीवन में सभी लक्ष्यों की प्राप्ति करता है। जातक के अंदर गजब का साहस देखने को मिलता है और प्रतिभावान व नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण होता है। जीवन में मान सम्मान की कमी नहीं होती। जातक ऊर्जावान, आत्म-विश्वासी व आशावादी होता है। घर में ख़ुशी व आनंद का माहौल रहता है। जातक दयालु होता है। रहन सहन शाही हो जाती है। ऐसे जातक अपने कार्य व संबंधों के प्रति काफी वफ़ादार होते हैं। कुंडली में सूर्य का उच्च व प्रभावी होना सरकारी नौकरी की ओर इशारा करता है। जातक जीवन में उच्च पद प्राप्त करता है।
यह भी पढ़ेंः- दिल्ली बीजेपीः प्रवक्ताओं को मिल रही डिबेट में जाने की सजा!
जिस जातक की कुंडली में सूर्य पीड़ित होते हैं या प्रभावी नहीं होते हैं उन जातकों पर इसका गहरा असर पड़ता है। ऐसे में जातक अहंकारी हो जाता है। क्रोध जातक की नाक पर सवार रहता है। जिसके कारण उसके कई काम बिगड़ जाते हैं। जातक छोटी छोटी बातों को लेकर उदास हो जाते है। इसके साथ ही वे किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाते हैं। जातकों के अंदर ईर्ष्या व्याप्त हो जाती है। जातक महत्वाकांक्षी होने के साथ आत्म केंद्रित भी बन जाते हैं। जिसके कारण इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी कमी आती है। मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं और इनकी माता अदिति हैं। जिसके कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार का दिन सूर्य के लिए समर्पित है जो कि सप्ताह का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
1ः कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य का होना काफी लाभकारी होता हैं, या भाव शुभ संकेत देता हैं।
2ः कुंडली में सूर्य का दूसरे भाव में होना भी अच्छा सिद्ध होता हैं, ऐसे लोग आत्मनिर्भर होते हैं।
3ः कुंडली के तीसरे भाव में सूर्य का होना, मनुष्य को आमिर व आत्मनिर्भर बनता हैं।
4ः कुंडली के चौथे भाव में सूर्य का आगमन मनुष्य को बुद्धिमान, और दयालु बनता हैं।
5ः जिसकी कुंडली में सूर्य पांचवे स्थान पर होता हैं, उसके परिवार वालों के लिए यह बहुत शुभ होता हैं।
6ः जिसकी कुंडली में सूर्य छटवें स्थान पर होता हैं, ऐसे मनुष्य काफी भाग्यशाली और बहुत क्रोध वाले होते हैं।
7ः सातवें भाव में सूर्य का आगमन मनुष्य को मंत्री जैसा पद प्राप्त करवाता हैं।
8ः जिसकी कुंडली में सूर्य 8 भाव पर होता हैं, ऐसे व्यक्ति को उसकी 22 वर्ष की उम्र से ही सरकार का सहयोग मिलता हैं।
9ः अगर सूर्य नवमें भाव में अनुकूल हो तो, ऐसे मनुष्य अच्छे स्वाभाव वाले और सभी की मदद करने वाले होते हैं।
10ः दसवें भाव में सूर्य मनुष्य का स्वास्थ हमेशा अच्छा रखता हैं।
11ः इस भाव में सूर्य का आगमन मनुष्य को खुशहाल बनाता हैं।
12ः अगर सूर्य का आगमन मनुष्य के 12वें स्थान पर होता हैं, तो मनुष्य अपनी 24 साल की उम्र के बाद बहुत धन कमाता हैं।
रत्न एवं सूर्य मंत्र
मंत्र: ओम भाष्कराय नमः
रत्न: माणिक्य
रंग: पीला/ केसरिया
जड़: बेल मूल
उपायः यदि जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर या पीड़ित हैं तो जातकों को प्रति दिन ‘आदित्य हृदय स्त्रोत’ का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य उपासना करना जातक के लिए शुभफलदायी होता है। ऐसे व्यक्ति को रोजाना स्नान-ध्यान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। अगले आलेख में हम आपको आदित्य हृदय स्त्रोत के बारे में विस्तार से बतायेंगे।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)