बुध ने बनाया वृषभ राशि में घर… जानें, आपकी राशि पर क्या होगा असर…

-वृष में बुध के संयोग से राहु बना रहा ‘जड़त्व योग’
-शनिवार 1 मई को बुध ने किया वृष राशि में गोचर
-कुछ राशियों के जातकों को मिलेगी राहु से राहत

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। यही बुध अब मेष राशि की अपनी यात्रा पूरी करके शनिवार 1 मई की प्रातः 5 बजकर 39 मिनट पर अपने मित्र शुक्र की वृषभ राशि में प्रवेश कर गये हैं। यहां ये 26 मई तक गोचर करेंगे और उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु पहले से ही वृषभ राशि में गोचर कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः- बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी के लोगों को बताया ‘हरामखोर’

ऐसे में वृषभ राशि में बैठा राहु हाल ही में आये बुध के संयोग से ‘‘जड़त्व योग’’ बना रहा है। यह योग कई मामलों में अशुभ माना जाता है और अच्छे-खासे चलते हुए कामों में जड़ता यानी कि रूकावट डाल देता है। खास बात है कि वृषभ राशि में तीन ग्रहों की युति का निर्माण होने जा रहा है। यानी वृष राशि में इस समय एक साथ राहु, बुध और शुक्र ग्रह की युति होने जा रही है। क्योंकि 4 मई को शुक्र भी स्वयं की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं। अतः इस स्थिति में भी बहुत से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः- अपने पूर्व मंडल अध्यक्ष को भी अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके प्रदेश BJP अध्यक्ष!

हालांकि बुध के वृषभ राशि में गोचर से राहु के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। जिसके परिणामस्वरूप जन्मकुंडली में राहु जनित दोष कुछ दिनों के लिए शांत हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत माने गए हैं। शनिवार 1 मई की सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर बुध ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया है। इसका अन्य राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। अथर्ववेद में बुध के पिता का नाम चंद्रमा और माता का नाम तारा बताया गया है। बुध अर्थशास्त्र की विद्या प्रदान करते हैं और त्वरित बुद्धि से संपन्न बनाते हैं। यहां वह 26 मई की सुबह तक रहने के पश्चात अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- DELHI: कोरोना संकट के दौर में सेवा कार्य से गायब हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

बुध-राहु और शुक्र की युति का विभिन्न राशियो पर कुछ इस तरह का असर रहेगाः-
मेषः धन कमाने में विशेष सफलता मिलेगी। मधुर और चतुराई भरी वाणी से लाभ होगा। परिजनों का सहयोग रहेगा।
वृषः वाद-विवाद से बचें। धन हानि से तनाव हो सकता है। बैंकिंग के कामकाज में सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें।
मिथुनः सेहत खराब रह सकती है। विदेशियों से लेनदेन में सतर्कता बरतें। खर्चा बढ़ने से तनाव हो सकता है।
कर्कः धन में वृद्धि हो सकती है। कमीशन के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उपहार मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंहः कार्यक्षेत्र में सराहना प्राप्त होगी। प्रसिद्ध प्राप्त हो सकती है। अधिकारी प्रसन्न होंगे। वेतन में बढ़ोतरी संभव है।
कन्याः अचानक विघ्न से चल रहा काम रुक सकता है। सकारात्मक बने रहें। विदेशों से जुड़े कामों में सतर्कता बरतें।
तुलाः संतान से प्रसन्नता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिकः विवाद से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी-साझेदार का सम्मान बनाये रखें। अपनी सेहत पर ध्यान दें।
धनुः वाद-विवाद में विजय, वेतनवृद्धि-पदोन्नति मिल सकती है। नये अनुबंध और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
मकरः जीवनसाथी-संतान से विवाद की आशंका। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। गुरुजनों का सम्मान करें।
कुंभः अचानक धन प्राप्त हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। वाहन सुख, उपहार मिल सकता है।
मीनः मानसिक तनाव रह सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। विवाह प्रस्ताव में बाधा, प्रेम संबंध टूट सकते हैं।