-तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ जींद में हुंकार भरेंगे आप मुखिया
-जींद के हुडा मैदान में होगा किसान पंचायत का आयोजनः सुशील गुप्ता
केंद्र की मोदी सरकार के तीनों किसान कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी है। आम आदमी पार्टी इन्हें लेकर हरियाणा में खास तौर पर सक्रिय है। आने वाली 4 अप्रैल को किसान कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा में किसानों के समर्थन में महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत का आयोजन जींद के हुडा मैदान में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हड़ताल पर अड़े डॉक्टर्स… बिगड़ सकते हैं निगम के अस्पतालों के हालात… नये मरीजों की भर्ती बंद!
हरियाणा में पार्टी के सहप्रभारी तथा राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि पूरे देश में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए काले कृषि कानूनों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। किसान लगातार 4 महीनों से ज्यादा समय से टिकरी, सिंघू, गाजीपुर तथा अन्य बॉर्डरों पर अपनीं मांगो को लेकर बैठे हुए हैं। यहीं नहीं किसान अपनी इस लडाई में 2 डिग्री की सर्द रातों में भी सडकों पर बने रहे। अब तक सैकडों निर्दोष किसान इस आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति तक दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- एक्ट में संशोधन के जरिये केंद्र ने किया दिल्ली सरकार के पर कतरने का काम!
उन्हांने कहा कि सरकार तीनों किसान विरोधी कानूनों को बिना किसानों से सलाह किए संसद में लाती है, उसके बाद असंवैधानिक तरीके से उन्हें पास भी कर देती है। इसका विरोध करने पर सरकार किसानों पर लाठी डंडो की बरसात करती है। यहीं नहीं सरकार अब तक सैकडों किसानों पर झुठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिये केन्द्र सरकार ने अपने आदमियों से 26 जनवरी 2021 को लालकिले पर एक सुयोजित ड्रामा करवाया।
यह भी पढ़ें- जानें, होलाष्टक पर 8 ग्रहों का उग्र स्वभाव और आपका साप्ताहिक राशिफल
आम आदमी पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार संसद से सडक तक किसानों की आवाज उठाती आ रही है। यहीं नहीं पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पहले दिन से ही बॉडर पर बैठे किसानों की सेवा में लगा हुआ है। किसानों की इसी आवाज को बुंलद करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 4 अप्रैल को हरियाणा में पधार रहे हैं।