‘आप’ की निगम चुनाव पर नजर… महिला विंग का गठन

-आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के मद्देनजर महिला विंग में प्रदेश से जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्त की
-महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह ने पार्टी मुख्यालय में नए पदाधिकारियों का किया एलान’

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों के मद्देनजर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला विंग में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन तमाम पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक सरिता सिंह, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी, प्रदेश सचिव जसवीर कौर मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- 7 राशियों को पूरे साल मिलेगा शुक्र का आशीर्वाद… इस सप्ताह सूर्य करेंगे मकर में गोचर

उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष 2022 में दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने हैं। निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपने तमाम प्रकोष्ठों जैसे महिला विंग, यूथ विंग, छात्र विंग, व्यापारी विंग, ऑटो रिक्शा विंग, रेहड़ी पटरी विंग, किराएदार विंग आदि में फेर-बदल कर पदाधिकारियों की नियुक्ति करने की कवायद शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बंद कार में अकेले चलते समय मास्क लगाना जरूरी नहींः केंद्र सरकार

इसी कड़ी में आज पार्टी मुख्यालय में महिला विंग की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह ने मंच से तमाम नए पदाधिकारियों के नाम एवं पदों का एलान किया और सभी को पार्टी की ओर से एवं परिवार से सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- महाविकास अघाड़ी गठबंधन में खींचतान… भ्रष्टाचार की वजह से कांग्रेस का हो रहा नुकसान!

इन्हें दी गई प्रदेश की जिम्मेदारीः-
कैप्टन शालिनी – प्रदेश सह सचिव,
डॉक्टर फरीन – प्रदेश कोषाध्यक्ष,
संजय बाला – प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर,
नेहा त्यागी – प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तरी पश्चिमी दिल्ली,
उमा भोगल – प्रदेश उपाध्यक्ष दक्षिणी दिल्ली,
मोनिका मिगलानी – प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी दिल्ली,
संजू जैन – प्रदेश उपाध्यक्ष नई दिल्ली,
वनिता लूथरा – प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी दिल्ली,
सीमा आर्य – प्रदेश उपाध्यक्ष चांदनी चौक दिल्ली,
यश भाटिया – प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तरी पूर्वी दिल्ली।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बीजेपी में दरार… वसुंधरा के नाम पर शुरू हुई रार!

लोकसभा स्तर के पदाधिकारीः-
धारणा सेठ – लोकसभा इंचार्ज उत्तरी पश्चिमी दिल्ली,
गौरी चक्रवर्ती – लोकसभा इंचार्ज दक्षिणी दिल्ली,
रीना मेहरा – लोकसभा इंचार्ज पश्चिमी दिल्ली,
प्रमिला शात्रा – लोकसभा इंचार्ज नई दिल्ली,
मनीषा – लोकसभा इंचार्ज पूर्वी दिल्ली,
आबिदा – लोकसभा इंचार्ज चांदनी चौक दिल्ली,
कुसुम तोमर – लोकसभा इंचार्ज उत्तरी पूर्वी दिल्ली।

यह भी पढ़ें- मोहल्ला सभाओं के जरिए आम आदमी पार्टी ने खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा

लोकसभा अनुसार सोशल मीडिया इंचार्जः-
प्रोमिला मलिक – सोशल मीडिया इंचार्ज उत्तर पश्चिमी दिल्ली,
वर्धा – सोशल मीडिया इंचार्ज दक्षिणी दिल्ली,
नजमा शेरवानी – सोशल मीडिया इंचार्ज पश्चिमी दिल्ली,
रेनू यादव – सोशल मीडिया इंचार्ज नई दिल्ली,
पूनम कॉल – सोशल मीडिया इंचार्ज पूर्वी दिल्ली,
शैली ओबेरॉय – सोशल मीडिया इंचार्ज चांदनी चौक दिल्ली,
साक्षी गुप्ता – सोशल मीडिया इंचार्ज उत्तरी पूर्वी दिल्ली।

यह भी पढ़ें- ‘आप’ का बड़ा आरोप… आयकर विभाग से 200 करोड़ और डीडीए से 1200 करोड़ वसूल कर दिखाये बीजेपी

ये हैं महिला जिला पदाधिकारीः-
माधुरी कश्यप – जिला इंचार्ज मुंडका,
पुष्पा कोहली – जिला इंचार्ज रोहिणी,
मंजू माथुर – जिला इंचार्ज संगम विहार,
किरण छाबड़ा – जिला इंचार्ज महरौली,
पूनम यादव – जिला इंचार्ज नजफगढ़,
अमरप्रीत कौर – जिला इंचार्ज तिलक नगर,
अनीता बक्शी – जिला इंचार्ज करोल बाग,
टीना पॉल – जिला इंचार्ज नई दिल्ली,
सविता – जिला इंचार्ज पटपड़गंज,
मीनाक्षी शर्मा – जिला इंचार्ज शाहदरा,
फरहाना अंजुम – जिला इंचार्ज चांदनी चौक,
मिथिलेश पाठक – जिला इंचार्ज आदर्श नगर,
एडवोकेट मीनाक्षी चौधरी – जिला इंचार्ज करावल नगर,
जया भाटी – जिला इंचार्ज बाबरपुर।