मोहल्ला सभाओं के जरिए आम आदमी पार्टी ने खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा

-दिल्ली के 60 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित 267 मोहल्ला सभाओं में करीब 27 हजार लोग शामिलः दुर्गेश पाठक
-एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार को बंद करना है तो सोंपनी होगी ईमानदार पार्टी को सत्ताः दुर्गेश पाठक

एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने नगर निगमों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोहल्ला सभाओं के जरिये मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दिल्ली के 60 विधानसभा क्षेत्रों में 267 मोहल्ला सभाओं में करीब 27 हजार लोग शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मोहल्ला सभाओं में स्थानीय लोगों की तादात बढ़ती जा रही है और लोग खुलकर नगर निगमों में भाजपा के भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं। इन सभाओं में शनिवार को करीब 27 हजार लोग शामिल हुए और भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल खोली।

यह भी पढ़ें- 7 राशियों को पूरे साल मिलेगा शुक्र का आशीर्वाद… इस सप्ताह सूर्य करेंगे मकर में गोचर

आम आदमी पार्टी में नगर निगमों के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि लोग यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि कैसे भाजपा एमसीडी में भ्रष्टाचार कर रही है और कैसे जनता के टैक्स के पैसे को लूट रही है? अब लोग समझ चुके हैं कि एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार के कारखाने को बंद करना है, तो एक ईमानदार पार्टी को सत्ता सौंपनी होगी। लोग दिल्ली विधानसभा की सत्ता की तरह ही एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का ऐलान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी का बड़ा आरोप… सफाई कर्मचारियों की नौकरी छीनना चाहती है केजरीवाल सरकार

दुर्गेश पाठक ने बताया कि भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में मोहल्ला सभाओं का सिलसिला शुरू किया है, शनिवार को उसका तीसरा दिन था। जिसमें आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, स्थानीय निगम पार्षद, स्थानीय संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित लगभग 27,000 लोगों ने हिस्सा लिया। 7 जनवरी 2021 से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोहल्ला सभाओं के माध्यम से भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों पर चर्चा करने का सिलसिला शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें- अभी और परेशान करेगी दिल्ली की सर्दी

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह दिखाता है की दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों पर बात करने के लिए इच्छुक है। जनता जानना चाहती है, कि भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से नगर निगम में भ्रष्टाचार कर रही है, किस प्रकार से नगर निगम को लूट रही है, जनता के टैक्स का पैसा लूट रही है।