CM के घर से शुरू किया डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ महाअभियान

-30 सितंबर तक चलेगा नगर निगमों का अभियान
-जल एवं मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी क शासन वाले दिल्ली के नगर निगमों ने दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खिलाफ महाअभियान की शुरूआत की है। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास पर फॉगिंग करके मंगलवार को इस अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- पेंशन की टैंशन… कोर्ट ने NORTH DMC को फिर लगाई फटकार…

उत्तरी दिल्ली में डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए इस महाअभियान की शुरूआत करोलबाग क्षेत्र में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सासंद मीनाक्षी लेखी और स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने की। पटेल नगर क्षेत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, अलीपुर क्षेत्र से सांसद हंसराज हंस व स्थायी समिति के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, विजय नगर क्षेत्र से सांसद मनोज तिवारी, रोहिणी क्षेत्र से विधायक विजेंद्र गुप्ता और वार्ड समिति के अध्यक्ष आलोक वर्मा, केशवपुरम क्षेत्र से नेता सदन योगेश वर्मा ने की। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में वार्ड समिति के अध्यक्ष और निगम पार्षद इस अभियान के दौरान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- CONGRESS: नहीं थमी रार… उधर प्रियंका के लिए हो रही जमीन तैयार!

इस मौके पर श्याम जाजू ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों की सेवा में दिन रात लगी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम का कार्य निगम का है और निगम इस कार्य को बखूबी से कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इस अभियान की शुरूआत आज एक साथ 24 वार्डों से की है जहां हमारे सांसद, विधायक व निगम पार्षद इन क्षेत्रों में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः- जानें किस राशि को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ?

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम का कार्य निगम का है, जिसके लिए दिल्ली सरकार को निगम का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल नारों और विज्ञापनों से डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया को नहीं रोका जा सकता है, उसके लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य करने की जरूरत होती है जो निगम करती है।
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है और लगातार हो रही बारीश डेंगू व मलेरिया की उत्पत्ति के लिए अनुकूल है और इस समय हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने सभी वार्डों में 25 अगस्त से 30 सितंबर तक यह महाअभियान चलाएगी। इस महाअभियान के अंतर्गत क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव व जन जागरूकता जैसे कार्य किए जाएंगे।
जय प्रकाश ने कहा कि निगम नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है इसलिए अपनी तरफ से सभी प्रयास कर रही है किंतु इसकी सफलता के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया के लिए उत्तरदायी एडीज़ मच्छर अधिकतर घरों के अंदर व उनके आसपास उत्पन्न होता है।
दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और महापौर अनामिका ने मंगलवार को ही 4 पावर स्प्रे टैंकर, 26 मोटर पावर स्प्रे युक्त ट्रक और प्रचार के लिए 16 आटो को हरा झंडी दिखाकर डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया के नियंत्रण के लिए महाअभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष स्थाई समिति राजदत्त गहलोत, नेता सदन नरेंद्र चावला, निगम के आला अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि यह महा अभियान तीनों नगर निगम व्यापक स्तर पर 25 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक चलाएंगे। उन्हांने तीनों नगर निगमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तीनों नगर निगम जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए 24 घंटे कार्य करती है। हम दिल्ली सरकार की तरह कोई झूठे दावे नहीं करते अपितु जमीनी स्तर पर कार्यों को अंजाम देते है। इस महा अभियान में हमारे सभी सांसद विधायक और पार्षद जनता के बीच जाकर मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक करेंगे। दिल्ली के सभी क्षेत्रों में जन जागरूता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
महापौर अनामिका ने कहा कि इन बीमारियों पर काबू पाने के लिए नागरिकों में जागरूकता विकसित करनी आवश्यकता है और ये 16 आटों सभी क्षेत्रों में घूम घूम कर लोगों को संदेश के माध्यम से जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी जोनों में बड़े स्तर पर फॉगिंग और मच्छर नाशक दवाइयों के छिड़काव के लिए 4 पावर स्प्रे टैंकर और 26 मोटर पावर स्प्रे युक्त ट्रक को लगाया गया है। बड़े नालों और जलाशयों में टैंकरों और पावर स्प्रे युक्त ट्रकों द्वारा दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। उन्हांने कहाकि हमारे सभी 1100 डीबीसी कर्मचारी घर घर जाकर नैकसैक पंपों के द्वारा भी फॉगिंग करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्हांने कहा कि इस महा अभियान में आर.डब्ल्यू.ए, सामाजिक संस्थाए, व्यापार मंडल को भी जोड़ा जाएगा ताकि वह अपनेस्तर पर भी जलजनित बीमारियों के बारे में जन जागरूकता फैलाएं।
स्थाई समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलोत ने कहा कि दक्षिणी निगम के सभी पार्षद और अधिकारी क्षेत्र में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि फॉगिंग से लेकर जन जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है और इस महाअभियान को सफल बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे।