कौन बनेगा दिल्ली बीजेपी का पदाधिकारी?…तय करने की प्रक्रिया जारी!

-उपाध्यक्षों, महामंत्रियों, मीडिया विभाग के नाम हुए फाइनल!
-आदेश गुप्ता की टीम में रहेंगे आधे से ज्यादा पुराने चेहरे!

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के गठन की प्रक्रिया के लिए नामों पर चर्चा जोरों पर है। संगठन में बड़ा पद पाने के लिए कई नेताओं ने संगठन महामंत्री से लेकर प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और अपने-अपने आकाओं के यहां गणेश परिक्रमा तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश उपाध्यक्षों, महामंत्रियों और मीडिया विभाग के नाम करीब-करीब तय हो गए हैं। माना जा रहा है कि प्रदेष बीजेपी की टीम में आधे से ज्यादा नाम पुराने ही रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः- पार्टी नेतृत्व की बेरूखी से दिल्ली बीजेपी में सुलग रही चिंगारी

दिल्ली बीजेपी से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि महामंत्री पद के लिए राजीव बब्बर, कुलजीत चहल, राजेश भाटिया, योगेंद्र चंदोलिया, पंकज जैन, रेखा गुप्ता और कमलजीत सहरावत के नाम चर्चा में हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष और वर्तमान मीडिया हेड अशोक गोयल भी अपने लिए महामंत्री पद की लॉबिंग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। उपाध्यक्ष पद के लिए और भी कई वरिष्ठ नेता दावेदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: कर्त्तव्यों की धज्जियां उड़ा रहीं प्रेस एंड इनफॉर्मेशन डायरेक्टर!

इनमें राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा और विरेंद्र सचदेवा, राजकुमार ग्रोवर, विशाखा सैलानी के नाम प्रमुखता से लिये जा रहे हैं। इनके अलावा प्रदेश की टीम के लिए आदित्य झा, संजीव शर्मा, विक्रम बिधूड़ी, अनिल गुप्ता (शाहदरा), नकुल भारद्वाज, मंजीत लोचब, राजकुमार ग्रोवर, सतेंद्र सिंह, सुनील यादव, तेजेंद्र बग्गा, रवि इंदरराज, गौरव खारी, जयवीर राणा, विरेंद्र बब्बर आदि के नाम भी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ेंः- जानेंः गुरू की वक्री चाल से क्या होगा आपकी राशि का हाल?

यदि आदित्य झा और वीरेंद्र सचदेवा किसी और पद पर नहीं आ पाते हैं तो इनमें से किसी को मीडिया विभाग की कमान दी जा सकती है। हालांकि पुराने मीडिया प्रभारियों में प्रवीण शंकर कपूर का नाम भी जोरो से चर्चा में है।

यह भी पढ़ेंः- एनडीए के खिलाफ एलजेपी के बागी सुर

सोमवार से शुरू होगी चर्चा!
दिल्ली बीजेपी के गठन के लिए राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह और महिला मार्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर को अधिकृत किया गया है। अभी तक दोनों ने प्रदेश बीजेपी के नेताओं के साथ औपचारिक बैठक नहीं की है। दिल्ली बीजेपी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सोमवार 29 जून से प्रदेश के गठन पर चर्चा शुरू हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि अगले आठ से 10 दिन में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः- नगर निगमः 8 करोड़ से ज्यादा का है ‘फर्जी हाजिरी’ घोटाला

एक साथ होगा प्रदेश कार्यकारिणी व जिलों का गठन
पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सथ ही जिला अध्यक्षों की घोषणा एक साथ करने पर विचार किया जा रहा है। जबकि मंडल अध्यक्षों की घोषणा नये जिला अध्यक्षों की रायशुमारी के साथ की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के गठन के लिए दिल्ली के सभी सातों सांसदों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- बदला वर्षा जोशी का एक और फैसला… आयुष विभाग में पुराने डायरेक्टर की नियुक्ति

उपाध्यक्ष के लिए 10-12 नाम
सूत्र बताते हैं कि फिलहाल प्रदेश नेतृत्व को कहा गया है कि वह उपाध्यक्ष के लिए 10 से 12 नाम, महामंत्री के लिए 6-7 नाम और इसी तरह प्रदेश मंत्री पद के लिए भी 10 से 12 नामों की सूची बनाकर रखें। होने वाली बैठक में इन्हीं नामों में से अंतिम सूची के लिए नाम फाइनल किये जाएंगे।
संगठन मंत्री और प्रभारी की सिफारिश को तवज्जो
प्रदेश बीजेपी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी के लिए प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू की सिफारिश को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। माना जा रहा है कि इन्हीं सिफारिशों की वजह से कुछ विवादित नाम भी नई प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किये जा सकते हैं।