-पूर्वी दिल्ली में दो और उत्तरी दिल्ली में चार और श्मशान कोरोना के लिए तैयार
-एटूजैड न्यूज ने चलाई थी खबर, तब जागे उत्तरी दिल्ली निगम के अधिकारी
कोरोना से मौतों के मामले में लकड़ी से दाह संस्कार के लिए 6 और श्मशान घाटों को सुनिश्चित किया गया है। निगम बोध घाट, पंजाबी बाग, कड़कड़डूमा श्मशान पहले से ही इसके लिए काम कर रहे हैं। नए घाटों की सूची और संबंधित इलाकों के बारे में इस आदेश के द्वारा जानकारी प्राप्त की जा सकती है। pic.twitter.com/bVlNz7F6vP
— A2Z-NEWS Channel (@A2ZNEWS6) June 9, 2020
टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
नगर निगम की किरकिरी कराने के बाद आखिर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुल ही गई। कोरोना से होने वाली मौत के मामले में शवों के दाह संस्कार के लिए नोडल एजेंसी उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने छह अन्य श्मशान घाटां को लकड़ी से दाह संस्कार वाली सूची में शामिल कर दिया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने मंगवार को इसका आदेश जारी कर दिया। बता दें कि एटूजैड न्यूज ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इस बड़ी लापरवाही की खबर को प्रमुखता से चलाया था।
यह भी पढ़ेंः- दिल्ली BJP… गणेश परिक्रमा वालों को फिर मिलेगी एंट्री?
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि दिल्ली में अव्यवस्था के चलते पिछले सप्ताह दिल्ली हाई कोर्ट ने नगर निगम को फटकार लगाई थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने आनन-फानन में दिल्ली के चार श्मशान घाटों को कोरोना वाले शवों का लकड़ी से संस्कार करने के लिए चिन्हित किया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘मौत के सौदागरों’ ने जनवरी में ही दंगों के लिए इकट्ठे कर लिए थे गोला-बारूद
लेकिन अधिकारियों ने मनमानी करते हुए निगम बोध घाट का संचालन करने वाले स्वयंसेवी संगठन को उसके साथ करार खत्म करने का नोटिस भी जारी कर दिया था। हालांकि इस संगठन ने पिछले कुछ वर्षों में खंडहर पड़े निगम बोध घाट का कायाकल्प कर दिया है। जबकि निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते निगम की सीएनजी वाली 6 में से तीन भट्टियां खराब हो गई हैं।
यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP… एक से मुक्ति… बाकी दो से छुटकारे का इंतजार!
अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एमएचओ की ओर से जारी आदेश में पूर्वी दिल्ली में सीमापुरी और गाजीपुर के दो नए श्मशान घाट शामिल किए गए हैं। जबकि कड़कड़डूमा श्मशान घाट में पहले से ही यह सेवा जारी है। इसी तरह उत्तरी दिल्ली में वजीरपुर, बेरी वाला बाग, इंदर पुरी और मंगोलपुरी के श्मशान घाट शामिल किए गए हैं। जबकि निगम बोध घाट और पंचकुईयां रोड श्मशान भूमि पहले से ही लकड़ी से संस्कार वाली सूची में शामिल हैं। हालांकि पंचकुईयां रोड श्मशान में फिलहाल कोरोना वाले मामलों को नहीं लिया जा रहा है।