-अफगानिस्तान के शहीदों के नाम पर बनाया गया है यह दरवाजा
विजय कुमार/ नई दिल्ली,12 सितंबर।
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रविवार से शुरू होने वाली भारत अफगानिस्तान टी-20 क्रिकेट को यादगार बनाने के लिए फ्रेंडशिप कप का नाम दिया गया है। इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है। इसलिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर ‘तक-ए-जफर’ नाम का गेट बनाया गया है।
इस गेट से दर्शको का आना-जाना होगा। तक-ए-जफर के नाम से जो गेट बनाया गया है उसका इतिहास पर अफगानिस्तान खिलाड़ियों ने बताया कि यह गेट इस तरह से है जैसे भारत की राजधानी स्थित इंडिया गेट। भारत में इंडिया गेट हमारे पूर्व सैनिकों को समर्पित है। इसी तरह तक-ए-जफर नाम का यह गेट भी काबुल में स्थित है और शहीदों की याद दिलाता है। तकरीबन 50 साल से यह वहां पर बना हुआ है। तीन टी-20 की सीरीज रविवार से शुरू होगी।


