एशियाई खेल 2026 के लिए 30 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम की घोषणा

-जापान के आइची-नागोया में 17 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी प्रतियोगिता

विजय कुमार/ नई दिल्ली, 11 जून।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को आगामी 20वें एशियाई खेलों के लिए 30 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी दल की घोषणा की। यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होगी। निशानेबाजी स्पर्धाओं का आयोजन 17 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग रेंज में किया जाएगा।
हालांकि सभी चयनित खिलाड़ियों ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित कड़े क्वालीफिकेशन मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया, लेकिन आयोजन समिति द्वारा लागू किए गए गतिशील कोटा नियमों के कारण अंतिम दल को 30 खिलाड़ियों (15 पुरुष और 15 महिला) तक सीमित रखा गया।
विस्तृत विचार-विमर्श और स्पर्धा-वार मूल्यांकन के बाद चयन समिति ने ऐसे खिलाड़ियों की पहचान की जो एक से अधिक स्पर्धाओं में भाग लेने में सक्षम हैं। इस रणनीति का उद्देश्य सभी उपलब्ध स्पर्धाओं में भारत की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में पदक जीतने की संभावनाओं को अधिकतम करना है।
एक से अधिक स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में विदार्सा के. विनोद, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, मनु भाकर और ईशा सिंह शामिल हैं। अंतिम टीम का चयन खिलाड़ियों के वर्तमान प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों, टीम संयोजन और पदक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। चयन समिति ने हाई परफॉर्मेंस टीम के साथ मिलकर विभिन्न स्पर्धाओं में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया।
अध्यक्ष कालिकेश सिंह देव ने टीम चयन पर कहा, कि “भारतीय निशानेबाजी में आज प्रतिभा की गहराई और गुणवत्ता को देखते हुए टीम का चयन करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। 36 स्पर्धाओं वाले कार्यक्रम के लिए केवल 30 खिलाड़ियों की सीमा को ध्यान में रखते हुए चयन समिति ने प्रत्येक स्पर्धा का विस्तृत मूल्यांकन किया ताकि भारत को सबसे मजबूत प्रतिनिधित्व और अधिकतम प्रतिस्पर्धात्मक सफलता का अवसर मिल सके।
यह टीम भारतीय निशानेबाजी की ताकत, गहराई और बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह दल आइची-नागोया में भारत का गौरव बढ़ाएगा।” अंतिम दल में 12 शॉटगन निशानेबाज और 18 राइफल एवं पिस्टल निशानेबाज शामिल हैं।
राइफल एवं पिस्टल टीम इस प्रकार से हैंः-
10 मीटर एयर राइफल (पुरुष):
पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल।
10 मीटर एयर राइफल महिलाः
इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, विदार्सा के. विनोद।
50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स-पुरुषः
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल।
50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स महिलाः
आशी चैकसे, विदार्सा के. विनोद, तिलोत्तमा सेन।
10 मीटर एयर पिस्टल-पुरुषः
केदारलिंग बी. उचगांवकर, गौरव, ।कमलजीत
10 मीटर एयर पिस्टल-महिलाः
सुरुचि, ईशा सिंह, मनु भाकर।
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल-पुरुषः
अनीश।
25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल-महिलाः
ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत।
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीमः
पार्थ राकेश माने, इलावेनिल वलारिवन।
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीमः
केदारलिंग बी. उचगांवकर, सुरुचि।
शॉटगन टीमः
ट्रैप पुरुषः

किनान चेनाई, अहवर रिजवी, शापथ भारद्वाज।
ट्रैप महिलाः
नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत।
स्कीट पुरुषः
अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, राज अहमद खान।
स्कीट महिलाः
परिनाज धालीवाल।