नवरात्रि में धन-वैभव के दाता बदलेंगे चाल… इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ

-सितंबर माह में भोग विलास के दाता शुक्र बदलने जा रहे 4 बार अपनी चाल

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 3 सितंबर, 2025।
तीन नक्षत्रों के स्वामी शुक्र देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इनमें भरणी, पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शामिल हैं। तीनों ही नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। जो कि व्यक्तियों के जीवन को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को कला, संगीत, प्रेम, सौंदर्य, भोग विलास, सुख सुविधा, आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। हर 13 दिन में असुरों के गुरु नक्षत्र परिवर्तन करते हैं।
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुक्र देव शुभ संयोग बना रहे हैं। स्व नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करके सभी राशियों का जीवन प्रभावित करेंगे। इसका असर विजयादशमी के बाद भी देखने को मिलेगा। इस दौरान कई लोगों को लाभ होगा और माँ दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा।
सितंबर का यह महीना काफी खास रहने वाला है। असुरों के गुरु शुक्र इस एक महीने में 4 बार अपनी चाल बदल रहे हैं। एक बार राशि और 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 3 सितंबर को धन और वैभव के दाता अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। यहाँ 13 दिन भ्रमण करेंगे। 15 सितंबर को शुक्रदेव को नक्षत्र और राशि दोनों बदलेंगे। इस दिन सूर्य की राशि सिंह और मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 25 सितंबर को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर होगा, यहाँ 6 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे।
आप जानें किन लोगों के लिए शुक्र देव की यह चाल सबसे ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगी?
मेषः

मेष राशि के जातकों पर शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। सितंबर का पूरा महीना शुभ रहेगा। अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा कर पाएंगे। कार्यस्थल में पदोन्नति मिल सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुनः
मिथुन राशि के जातकों पर दैत्य गुरू शुक्र देव मेहरबान होने वाले हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। गोचरकाल के दौरान लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
तुलाः
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। सफलता और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
मकरः
शुक्र के गोचर से मकर राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी होंगी। कारोबार में तरक्की मिलेगी। निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में लाभ होगा। प्रमोशन मिल सकता है। विदेश में काम करने या बिजनेस करने का सपना पूरा होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।
कुंभः
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल शुभ रहेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। घर परिवार में हो रहे लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। करियर में कई मौके मिलेंगे। रोजगार की तलाश पूरी होगी।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)