AAP के राज में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ठपः BJP

-सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें महापौरः राजा इकबाल सिंह

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह दिल्ली की सफाई व्यवस्था पर आप सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब से निगम में आम आदमी पार्टी का शासन आया है तब से दिल्ली की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने भी एमसीडी को फटकार लगाई है। क्योंकि दिल्ली में अब भी 3000 हजार मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जबकि भाजपा की सरकार थी तो भाजपा ने इसके लिए काम शुरू किए थे।
इसी का नतीजा है कि तेहखंड में कूड़े से बिजली बनाने का संयंत्र स्थापित किया था। नरेला-बवाना में भी कूड़े से 3000 हजार टन कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़े से बिजली बनाने के लिए संयंत्र स्थापित करने की योजना बना दी थी। लेकिन झूठ बोलकर सत्ता में आई आप सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद महापौर महेश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में 11 हजार टन प्रतिदिन कूड़ा उत्पन्न होता है। प्रतिदिन भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल पर 3 हजार टन नया कचरा डाला जा रहा है। इससे लैंडफिल साइटों को खत्म करने के लिए योजना को लागू नहीं हो पा रही है। क्योंकि नया कचरा प्रतिदिन आने से निगम भाजपा शासन द्वारा शुरू किए गए वह प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सरकार के आने से दिल्ली की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। जो परियोजनाएं 2022 में ही पास हो जानी चाहिए थी आप की जनता विरोधी नीति के चलते वह योजना अभी तक लागू नहीं हो पाई है। अभी तक नरेला-बवाना में कूड़ा निस्तारण के लिए बिजली प्लांट लगाने की योजना भी लागू नहीं हो पाई है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में हर इलाके में गली के नुक्कड़ पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कई-कई दिनों तक झाडू नहीं लगती है। नालियां ओवर फ्लो हो रही है। सीवर का गंदा पानी भी सड़कों पर बह रहा है लेकिन आप के पार्षद और विधायक जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है।