AAP पार्षद ने भरे सदन में CONGRESS पार्षद के साथ की बदतमीजी… स्वाती मालीवाल से BJP ने की पार्षद के निस्कासन की मांग

-बीजेपी ने मेयर से की आप के दोषी पार्षद के निस्कासन की मांग, आंदोलन की चेतावनी,
-करुणामूलक आधार पर नौकरी का प्रस्ताव निरस्त करने से सामने आया AAP का कर्मचारी विरोधी चेहरा: राजा इकबाल

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 29 नवंबर, 2023।
बुधवार को दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) की बैठक में हुए हंगामे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह (LOP Raja Iqbal Singh) ने निगम के सदन की कार्यवाही के दौरान आप पार्षद (AAP Councilor) द्वारा कांग्रेस की महिला पार्षद (Congress Women Councilor) के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए उनके निस्कासन की मांग की है। उन्होंने कहा कि आप (AAP) पार्षद के द्वारा कांग्रेस की पार्षद पर फब्तियां कसने से आप पार्टी का महिला विरोधी चरित्र को उजागर हुआ है।
राजा इकबाल सिंह ने बताया कि सदन की कार्यवाही के दौरान जब कांग्रेस पार्षद ने अपने क्षेत्र में साफ सफाई के मुद्दे को उठाया तो आप पार्षद ने कांग्रेस की महिला पार्षद को कांग्रेस छोड़कर अपने पास बैठने को कह दिया। निगम इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है जब सत्तापक्ष के पार्षद द्वारा विपक्ष के पार्षद को खुलेआम सदन के पटल पर दलबदल के लिए बोलते पाया गया। राजा इकबाल सिंह ने मेयर शैली ओबरॉय को चेतावनी दी कि आप पार्टी के उस पार्षद की पहचान कर उसे सदन से निष्कासित किया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इसके लिए आंदोलन करेगी।
राजा इकबाल सिंह ने आप द्वारा निगम सदन में दिवंगत डीबीसी कर्मचारियों (DBC Workers) के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव को खारिज किये जाने के मामले में भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को खारिज करने से आप पार्टी का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। हमारे डीबीसी कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी जी जान से कार्य करते हैं। 29 डीबीसी कर्मचारियों की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव सदन में रखा गया था, जिसे आप पार्टी ने खारिज कर अपना कर्मचारी विरोधी रूख प्रदर्शित कर दिया है।

स्वाती मालीवाल लें संज्ञानः प्रवीण शंकर कपूर
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बुधवार को दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों के द्वारा एक महिला पार्षद पर अभद्र टिपण्णी पर महिला महापौर डॉ शैली ओबेरॉय की चुप्पी और अन्य पार्षदों की हंसी ठिठोली ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के महिला विरोधी चहरे को उजागर किया है।
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल से मांग की कि वह एक महिला पार्षद के नगर निगम सदन बैठक में हुऐ अपमान के मामले का स्वतः संज्ञान लें और महापौर से अपमान जनक महिला विरोधी टिपण्णी करने वाले पार्षद को चिन्हित करके कार्यवाई करने को कहें। भाजपा मांग करती है कि ऐसे महिला विरोधी पार्षदों को कम से कम एक वर्ष के लियें सदन की बैठक से निलंबित कर उनके वोट करने पर प्रतिबंध लगाया जाये।