मेष राशि में बना ‘अंगारक योग’ मिथुन-धनु समेत 5 राशि वाले जातकों को होगा धनलाभ

-मेष राशि में मंगल और राहु ग्रहों की युति से बना अंगारक योग

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 4 अगस्त, 2022।
मंगल ग्रह ने 27 जुलाई 2022 को मेष राशि में गोचर किया है। ज्योतिष शास्त्र के में किसी भी ग्रह का दूसरे ग्रह के साथ मिलना युति कहलाता है। मेंष राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। दोनों ही ग्रहों को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है। अतः वर्तमान में मेष राशि में अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि पाप ग्रह राहु और उग्र ग्रह मंगल की युति से से यह अशुभ-योग बनता है। यह अंगारक योग मेष राशि में 10 अगस्त तक रहने वाला है। अंगारक योग जैसा कि नाम से ही समझा जा सकता है यह अंगारे जैसा फल देने वाला योग है। इस योग के कारण व्यक्ति क्रोधी और हिंसक हो जाता है। इस योग से कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। हालांकि अंगारक योग का कुछ राशियों के जातकों को लाभ भी मिलेगा। इन राशियों में मिथुन सहित पांच राशियां शामिल हैं।
आईये जानते हैं कि कौन सी राशियों के जातकों को अंगारक योग के शुभ फल प्राप्त होंगे-
मेषः
अंगारक योग के निर्माण से मेष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। निवेश के लिए यह समय अच्छा है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस गोचरकाल में आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
मिथुनः अंगारक योग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों को 10 अगस्त तक की अवधि लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।
कर्कः अंगारक योग के निर्माण से कर्क राशि वालों को गोचरकाल में कार्यशैली में सुधार होगा। साथ ही पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस दौरान पिता के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
सिंहः अंगारक योग के निर्माण के कारण सिंह राशि वालों के लिए यह समय जमकर धन लाभ करवाने वाला है। गोचरकाल में आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनुः अंगारक योग के निर्माण से धनु राशि के जातकों को लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुके हुए काम भी बनेंगे। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को अपने व्यापार में मुनाफा होगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
रखें कुछ बातों का खास ख्याल
मेष राशि में मंगल और राहु ग्रह की युति से बने अंगारक योग के गोचरकाल में आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिएः-
किसी को गलत बातें न बोलें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ज्यादा उत्साहित न हों। नशा आदि से दूरी बनाए रखें। हनुमान जी की पूजा करें। ओम नमः शिवायः मंत्र का जाप करें। गाय की सेवा से लाभ होगा। धन का सही प्रयोग करें।