23 मई से 5 राशि वालों पर होगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा

-शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, मेष राशि में होगा गोचर

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ 20 मई, 2022
23 मई से पांच राशियों के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है। हालाकि इनमें से कुछ राशियों के जातकों के लिए तो अब दिसंबर तक का समय ही शुभ फलकारक साबित होगा। 23 मई को शुक्र देव कुंभ राशि की अपनी यात्रा पूरी करके मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र देव को ज्योतिष शास़्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य जाग जाता है और मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। 23 मई को शुक्र देव के राशि परिवर्तन करते ही 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
आप भी जानिये इनमें कौनसी राशियां शामिल हैं?
मेषः शुक्र के इस गोचर काल के दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करने से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा। आपके खर्चों में कमी आएगी। यह माह लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ेंः CM केजरीवाल के पुराने ‘दुश्मन’ को ‘स्पेशल ऑफिसर’ का ताज… भारती को नगर निगम की कमान

मिथुनः शुक्र के इस गोचर काल के दौरान नया मकान या घर खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आपका दांपत्य जीवन सुखम रहेगा। आप इस दौरान कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः शक्ति विहीन है स्पेशल ऑफिसर का पद… जाया है अश्विनी कुमार की नियुक्ति!

वृश्चिकः शुक्र के इस गोचर काल के दौरान आपको मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। धन-लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।
धनुः शुक्र के इस गोचर काल के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
कुंभः शुक्र के इस गोचर काल के दौरान आपके लिए निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आपके लिए नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)