केंद्र से कूड़ा प्रबंधन के लिए निगम को मिले 776 करोड़… पूर्व महापौर ने किया स्वागत

-’दिल्ली का होगा कायाकल्पः जय प्रकाश’

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने केंद्र सरकार द्वारा उत्तरी, दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली नगर निगम को कूड़ा प्रबंधन, पृथक्करण व तीनों लैंडफिल साइटों से कूड़ा ख़त्म करने के लिए 776 करोड़ रूपये देने का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इससे दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट की ऊँचाई कम करने व कूड़ा ख़त्म करने के कार्य में और तेज़ी आएगी।

यह भी पढ़ेंः बुद्धि, विद्या और व्यापार के स्वामी का मेष में गोचर… 7 राशियों के जातकों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

पूर्व महापौर जय प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एकीकृत दिल्ली नगर निगम की पहल और 776 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध करवाने से तीनों लैंडफिल साइटों को जल्द ख़त्म किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से दिल्ली नगर निगम को कभी भी पिछले सात सालों में इन तीनों लैंडफिल साइटों से कूड़ा ख़त्म करने व कूड़े के निस्तारण के लिए कोई फंड उपलब्ध नहीं करवाया। अब केंद्र सरकार द्वारा फंड उपलब्ध करवाए जाने से लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण के कार्य में तेज़ी आएगी।

यह भी पढ़ेंः इस सप्ताह तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन… बदलेगा सूर्य, चंद्र और गुरू का गोचर

पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर ट्रॉमल मशीन लगने के बाद कूड़ा निस्तारण व लैंडफिल साइट की ऊँचाई कम करने के कार्य में काफ़ी तेज़ी आयी है और अब केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में फंड उपलब्ध कराने के बाद इस कार्य को और तेज़ी से किया जा सकेगा। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने पिछले सात सालों में जनता के लिए एक भी विकास कार्य नहीं किया है। अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आम आदमीं पार्टी ने तीनों नगर निगमों को फंड उपलब्ध न करवाकर आर्थिक रूप से पंगु बनाने की पूरी कोशिश की ताकि निगम नागरिकों के लिए कोई विकास कार्य न कर सकें।