RG7

बुद्धि, विद्या और व्यापार के स्वामी का मेष में गोचर… 7 राशियों के जातकों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

– 8 अप्रैल को मीन राशि से निकल कर बुध ने किया मेष राशि में गोचर
-मेष, बृष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि वालों पर रहेगी विशेष कृपा

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली, 8 अप्रैल, 2022
शुक्रवार 8 अप्रैल को बुद्धि, विद्या और व्यापार के कारक बुध ने अपनी मीन राशि की यात्रा पूरी करने के बाद मेष राशि में गोचर कर लिया है। बुध ने अपना राशि परिवर्तन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर किया है। बुध देव मेष राशि में 24 अप्रैल रविवार तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिना बुध ग्रह की कृपा के कोई भी शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त नहीं कर सकता। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में मीन राशि में रहते हुए बुध का प्रभाव कम हो जाता है। यही कारण है कि मीन राशि में बुध के मार्गी होने के कारण भी इस राशि से जुड़े जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। लेकिन 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार को बुध ने अपना राशि परिवर्तन किया हैं
जानें, बुध का मेष राशि में यह गोचर… किसके लिए आया है क्या लेकर?
मेषः बुध के इस गोचर की स्थिति के कारण आपको करियर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापारियों को मुनाफे के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन सामान्य तौर पर आपको इस गोचरकाल के दौरान अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी नेताओं के खिलाफ पंजाब में एफआईआर… पार्टी ने पल्ला झाड़ा… घंटों बाद आई प्रतिक्रिया

वृषः बुध के इस गोचरकाल में करियर के संबंध में आपको कुछ सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुनः बुध के इस गोचर काल में आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापारियों को धीरे-धीरे लाभ होगा। संपत्ति खरीदने का यह अच्छा मौका है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः ‘धन राज-योग’ लेकर आया अप्रैल में नव ग्रहों का बदलता गोचर

कर्कः बुध के इस गोचरकाल के दौरान आपके जीवन में काम का बोझ बढ़ सकता है। आपको काम के प्रति प्लानिंग करनी पड़ सकती है। नौकरी में कुछ बदलाव की संभावना है, यह बदलाव आपके अनुरूप नहीं हो सकता है। लेकिन यह स्थिति आपके लिए सुखद साबित हो सकती है। पैसों के मामले में थोड़ा सावधानी बरतें।
सिंहः बुध के इस गोचर काल के दौरान सिंह राशि वाले अपने करियर से ज्यादा संतुष्ट नहीं होंगे। व्यापारियों को डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बड़ों के साथ आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन ओवरऑल आपको इस स्थिति का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः मंगल करेंगे इन राशि वालों का मंगल… 7 अप्रैल से होगी धनवर्षा

कन्याः बुध के इस गोचरकाल के दौरान आपको करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत से पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यवसायक के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ के लिए यह समय शानदार है। लाभदायक समय है।
तुलाः बुध के गोचरकाल में आपको नौकरी में तेजी देखने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। इस राशि के जातक काम का दवाब महसूस करेंगे। इस दौरान आपको प्रतिस्पर्धी कड़ी चुनौती देते नजर आएंगे। प्रेम के लिहाज से यह समय अनुकूल नहीं है।
वृश्चिकः इस अवधि में आपको करियर में तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कड़ी मेहनत के बावजूद भी आपकी कार्यस्थल पर सराहना नहीं होगी। व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें।
धनुः बुध के इस गोचरकाल के कारण धनु राशि के जातकों को नौकरी का दबाव रहने वाला है। कड़ी मेहनत के बावजूद भी आपको पहचान मिलनी मुश्किल है। यह समय आपके लिए खास नहीं है। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मकरः मकर राशि के जातकों के करियर में रुकावट आ सकती है। इस दौरान लाभ की उम्मीद करने वाले जातकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। व्यापारियों को मध्यम फल प्राप्त होंगे। कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धनलाभ के योग बने हुए हैं।
कुंभः बुध के इस गोचरकाल में कार्य के संबंध में सफलता पाने में कुछ कमी आ सकती है। पेशेवर जीवन में दवाब महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों को अपनी मौजूदा रणनीति बदलने पर विचार करना चाहिए। पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीनः बुध के इस गोचरकाल में करियर में सफलता पाने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करें। व्यापारियों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। धन का प्रवाह शानदार रहेगा। मीन राशि के जातकों का तालमेल पार्टनर से मिलेगा। धनलाभ होगा और कोई बड़ी डील मिल सकती है।