जेल से बाहर आये हत्या के आरोपी को पार्षद बनायेगी आम आदमी पार्टी!

-जोर शोर से पार्टी में शामिल कर अब निगम चुनाव में उतारने की तैयारी
-पूर्व कांग्रेसी हैं आम आदमी पार्टी में शिमल हुए हत्या के आरोपी नेताजी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
देश की राजनीति बदलने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी अब दिल्ली में एक हत्या के आरोपी बाहुबली को निगम पार्षद बनायेगी। दिल्ली में क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्र की बीजेपी सरकार को पानी पी पीकर कोसने वाले आप नेता अब खुद अपराधियों को प्रश्रय देने में जुट गये हैं। हाल ही में हत्या के आरोप में जेल से छूटकर आये इस हत्या के आरोपी नेता को बीते 9 मार्च को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन नेताजी को आप के टिकट पर चुनाव लड़वाकर नगर निगम में भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ेः ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन… लेकर आया है सौभाग्य व धन-धान्य

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बीते 9 मार्च को सुभाष चौधरी उर्फ सुभाष पहलवान को अपने यहां शामिल किया है। इस मौके पर तुगलकाबाद से आप विधायक सहीराम पहलवान और दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी क मुख्य सचेतक दिलीप पांडे विशेष तौर मौजूद थे। सुभाष पहलवान कांग्रेस के नेता रहे हैं और उनकी पत्नी रमा चौधरी कांग्रेस के टिकट पर 2012 में नगर निगम का चुनाव लड़ी थीं। सुभाष तुगलकाबाद गांव के रहने वाले हैं और मुख्य रूप से प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार है। हत्या के आरोपी को पार्टी में शामिल किये जाने और टिकट दिये जाने की तैयारी को लेकर आप नेताओं पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ेः SP के सहयोग के बावजूद UP में नहीं चला AAP का तिलस्म… आगे रही AIMIM… कांग्रेस खत्म!

हत्या का सनसनीखेज मामला 2018 का है। सुभाष पहलवान पर आरोप है कि उसने 2018 में तुगलकाबाद गांव के ही रहने वाले जीतू की हत्या कर दी थी। पीड़ित पक्ष ने सुभाष पर आरोप लगाया था कि उसने एक जमीन के विवाद में जीतू को फोन पर बातचीत करने के लिए बुलाया था और उसके आने पर पेड़ से बांधकर तब तक पीटा, जब तक कि उसकी सांसें नहीं रूक गईं। जीतू को बचाने आये परिजनों को भी बुरी तरह से पीटने का आरोप है। तब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसके बाद कुछ दिन पहले ही सुभाष पहलवान जेल से जमानत पर छूटकर आया था और इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया।
पुरातत्व विभाग की जमीन पर कब्जे का मामला
बताया जा रहा है कि सुभाष पहलवान ने तुगलकाबाद गांव के बाहर पुरातात्विक विभाग (आर्किलियोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की जमीन के एक टुकड़े पर कब्जा करने के लिए जीतू की हत्या कर दी थी। 2018 में यह मामला खूब उछला था। अखबारों और चैनलों ने इस खबर को खूब चलाया था। बताया जा रहा है कि अभी यह मामला कोर्ट में है और आगे की कार्रवाई जारी है।
दंगों के मास्टर माइंड की पत्नी के बाद एक और आरोपी पर आप की क्षत्रछाया
बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के मास्टर माइंड ताहिर हुसैन की पत्नी को नेहरू विहार वार्ड से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। हालांकि ताहिर की पत्नी को आप के टिकट के बजाय निर्दलीय चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है। लेकिन अब एक हत्या के आरोपी सुभाष पहलवान को सीधे तौर पर निगम चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है।