ग्रहों के राजा सूर्य का कुंभ राशि में गोचर… जानिये, आपके लिए क्या आये हैं लेकर?

– कुंभ राशि में सूर्य का हो रहा गोचर

ज्योतिषी शिवम गोयल

फ़रवरी महीने के तीसरे सप्ताह में ग्रहों के राजा सूर्य ने अपना राशि परिवर्तन किया है। सूर्य 13 फरवरी से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके अलावा इस सप्ताह चंद्रमा 14 से 16 फरवरी तक कर्क राशि में, 17 से 18 फरवरी तक सिंह राशि में और 19 से 20 फरवरी 2022 तक कन्या राशि में गोचर करेगा। सूर्य के कुंभ राशि में पहुंचने से चंद्रमा की कर्क, सिंह और कन्या राशि की यात्रा से कई तरह के प्रभाव अलग अलग राशियों के जातकों पर पड़ना स्वाभाविक है। आप भी जानिये कि आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।
14 फ़रवरी 2022 से 20 फ़रवरी 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः- सप्ताह की शुरुआत में आप सेहत, शोध कार्य, प्रशासनिक कौशल और मानसिक शक्ति में वृद्धि के लिए आवश्यक कदम लेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी। आप लॉटरी टिकट खरीदने का विचार बनाएंगे और जुआ और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से धन प्राप्ति की तकनीक सीखेंगे। जीवनसाथी का साथ आपको सेहत बनाए रखने में सहयोग करेगा। यद्यपि आप ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर व्यवस्थित ढंग से योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करेंगे किंतु आपको बाधाएं और बार-बार हस्तक्षेप पसंद नहीं होंगे। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का समर्थन और सलाह आपको चमत्कारिक रुप से पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में सहयोग करेगा। इससे आपकी बचत क्षमता में भी पर्याप्त वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव और शांति का माहौल आपको उत्साहित और विश्वासी बनाए रखेगा। सप्ताह के शेष दिन व्यापार की योजना बनाने के लिए विशेष रुप से अनुकूल हैं। आपका सामाजिक जीवन आपको अच्छे व्यापारिक साझेदारों, संघ और सक्षम महिलाओं के साथ जुड़ने में सहयोग करेगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 15 व 17
उपायः- मंदिर में (सवा मीटर) लाल वस्त्र का दान करे।

यह भी पढ़ेंः सिद्धू बने कांग्रेस के गले की हड्डी… पंजाब में चुनाव प्रचार से बनाई दूरी

वृषः- सप्ताह के शुरुआत दिनों में कुछ विदेशी कनेक्शन, मिजाज की समस्याएं, मन की अशांति, वित्तीय घाटे और मानसिक तनाव होने का संकेत मिल रहा है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र धनु राशि में क्रूर ग्रह मंगल और अशुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी। नए कायों को शुरु करने से बचें। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपनी सारी ऊर्जा को भाग्योदय के लिए प्रयोग करेंगे। इससे आप इच्छित परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप विश्वास के साथ अपने कायों को पूरा करेंगे। आपका आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा, उत्साह और कार्य कुशलता इस समय उच्च स्तर पर रहेगी। लोग आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व, कुशलता और प्रतिभा के कारण आपका सम्मान करेंगे। सप्ताह के शेष हिस्से में परिवार से संबंधित कुछ मुद्दों से निपटने में तनाव रहेगा, आपका मुख्य प्रयास पारिवारिक शांति और समृद्धि को बनाए रखने का रहेगा। अचानक से वित्तीय प्रवाह प्राप्त होने से आपको पारिवारिक सदस्यों से वांछित सम्मान हासिल करने में मदद मिलेगी।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 14 व 17
उपायः- किसी गरीब को लस्सी या मिठाई का दान करे।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ निगमः अधिकारियों की निजी कंपनी से मिलीभगत का खुलासा… अवैध दुकानें बनाने को एंबुलेंस में भरकर लाये सीमेंट

मिथुनः- सप्ताह के शुरु की अवधि धन आगमन और इच्छाओं की पूर्ति के लिए शुभ है परन्तु सेहत के लिए यह समय औसत रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध मकर राशि में शनि के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय भाई-बहन और जीजा का समर्थन प्राप्त होने से अचानक से भाग्य आपके पक्ष में हो सकता है। आपके बड़े र्भाइ पहले से अधिक पेशेवर होंगे। सप्ताह के मध्य दिन स्वास्थ्य, खुशी, प्रतिरक्षा, ऊर्जा, मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास में कमी के संकेत दे रहा है। कार्यसिद्धि की विफलता से आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। नए कायों को शुरु करने के लिए समय शुभ नहीं है। आपको इन्हें स्थगित करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के शेष दिनों में सेहत और आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे।
शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 17 व 19
उपायः- ग़रीबों को चने खिलाए ।

यह भी पढ़ेंः आप MLA ने निगम आयुक्त संजय गोयल पर लगाया वसूली का आरोप

कर्कः- सप्ताह के शुरु के दिन व्यावसायिक पक्ष में उन्नति के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय / काम में जल्द सुधार की उम्मीद बन रही है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा तीन दिन के लिए आपकी राशि कर्क में गोचर करेगा, दो दिन के लिए सिंह राशि में और दो दिन के लिए कन्या राशि में गोचर करेगा। वरिष्ठ अधिकारी अचानक से आपके पक्ष में हो जायेंगे। आप अच्छी किताबें अपने साथ रखें उनसे अपना ज्ञान बढ़ायें यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में र्भाइ-बहन से लाभ और र्भाइ-बहन को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। निश्चित रुप से आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके लिए आय का एक नया स्रोत उत्पन्न होगा। यह आपके बच्चों की मूल्यवान सलाह के परिणामस्वरुप होगा। सप्ताह का शेष भाग आपके स्वास्थ्य और प्रसन्नता के लिए अनुकूल नहीं है। शारीरिक ऊर्जा की कमी के कारण आप मानसिक अशान्ति का अनुभव करेंगे और इसके कारण आपको अत्यधिक निराशा होगी। कार्य सिद्धि में बाधाएं आने से आपके मूड में बदलाव की शिकायत हो सकती है।
शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 16 व 18
उपायः- रोज़ गायत्री मंत्र का 108 का पाठ करे।

यह भी पढ़ेंः DELHI: संगीनों के साये में हुआ सड़क का नामकरण

सिंहः- सप्ताह के शुरु का समय आपके भाग्य के सहयोग और धन आगमन के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कुम्भ राशि में गुरु के साथ गोचर करेगा। बुजुगों का सहयोग और समाज के सम्मानित व्यक्तियों का सहयोग और धार्मिक विषयों में आस्था रखना आपके भाग्योदय में सहयोग करेगा। इसके साथ ही गुरुओं की सेवा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए यह सही समय है। आप धार्मिक यात्राओं पर खर्च करेंगे या आपकी कुछ यात्राएं पिता के साथ किसी सामाजिक उद्देश्य पूर्ति के लिए हो सकती है। सप्ताह का मध्य भाग वरिष्ठ अधिकारियों और उच्चाधिकारियों के पक्ष से अनुकूल रहेगा। आपके कायों में सुधार होगा। कायों में शीघ्र प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहना आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा। सप्ताह के शेष दिन बच्चे और बड़े र्भाइ के साथ अच्छे संबंधों के कारण व्यापार, आय में वृद्धि, इच्छाओं की पूर्ति और अधिक लाभ कमाने के लिए फायदेमंद रहेंगे। सप्ताह भर आपका स्वास्थ्य सही रहेगा॥ आप दिल से खुश रहेंगे और उत्साह आपमें उच्च स्तर का रहेगा यह आपकी कार्यकुशलता बढ़ाएगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 15 व 18
उपायः- मंदिर में फल-फ़्रूट का दान करे।

यह भी पढ़ेंः निगम चुनावः BJP, CONGRESS, AAP छोड़ने वालों पर लटकी तलवार… रोटेशन ने किया बंटाधार

कन्याः- सप्ताह के शुरुआत की अवधि आपके स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आत्मविश्वास के लिए शुभ नहीं है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध मकर राशि में शनि के साथ गोचर करेगा। और अशुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी। आपको महत्वपूर्ण कायों को पूरा करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप निराश न हो, आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में यात्रा पर जाना अनुकूल रहेगा। आपको किसी दूरस्थ यात्रा पर जाना पड़ सकता है यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। आप बड़े पैमाने पर विभिन्न स्थानों पर सेमिनार और सम्मेलनों का आयोजन कर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे। पिता और बुजुगों का साथ मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साधनाओं और गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्ति के लिए यह एक लाभकारी समय है। सप्ताह का अंतिम भाग नाम और प्रसिद्धि की प्राप्ति के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय में प्रबल संभावनाएं बन रही है कि आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। उच्चाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों / सरकारी क्षेत्रों का सहजता से सहयोग मिलेगा। आजीविका क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए योजना बनाने के लिए यह सही समय है।
शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 17 व 19
उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को मिठाई खिलाएँ।

तुलाः- सप्ताह आरम्भ में आपके वैवाहिक जीवन में उत्साह और आनंद उच्च स्तर पर रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र धनु राशि में मंगल के साथ गोचर करेगा। अपनी खुशियों को बेहतर करने के लिए आपको अच्छे अवसरों की तलाश रहेगी। कायों को पूरा करने में महिलाओं का सहयोग प्राप्त करने के लिए यह एक अच्छा समय है। आपका जीवनसाथी आपको बेहतर समझेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत में कमी होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण आपमें कार्य-कुशलता और आत्मविश्वास कम रहेगा। आपकी सफलता के मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। कायों में अनावश्यक बाधाएं आने से आप स्वयं को बहुत निराश और दुखी महसूस करेंगे। बाधाएं आने पर आपको धैर्य न खोने की सलाह दी जाती है। सप्ताह का अंतिम भाग भाग्य, पिता और गुरु का पक्ष प्राप्त करने के लिए शुभ है। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा करने के संयोग बन सकते हैं। छात्र वर्ग उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रवेश की योजना बना सकते हैं।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 16 व 19
उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।

वृश्चिकः- सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा, आपको सलाह दी जाती है कि आप बहुत सा पानी पीयें और पर्याप्त मात्रा में आराम करें। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर करेगा। आप अपने विरोधियों के साथ प्रतिस्पर्धा और अपने ऋणों का भुगतान और मुकदमेबाजी से संबंधित समस्याओं को हल करने संबंधित रणनीतियों को तैयार करने में व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप वैवाहिक जीवन में मधुरता की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा विशेष रुप से जीवनसाथी के साथ। आपका जीवनसाथी आपके लिए प्रसन्नता का स्रोत बनेगा लेकिन सप्ताह के शेष भाग में कुछ अवांछित बाधाओं के कारण कायों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है और मिजाज (मूड) में भी बदलाव हो सकता है। स्वयं को प्रसन्न और तनाव मुक्त रखने के लिए आपको अपना धैर्य बरकरार रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ दिनः- सोमवार और शुक्रवार
शुभ तिथि :- 14 व 18
उपायः- ग़रीबों को खाना खिलाए।
धनुः सप्ताह के शुरु की अवधि आपकी शिक्षा, बाल कल्याण, मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों, जुआ, शेयर बाजार में कारोबार, परामर्श कार्य और भावनात्मक संबंधों के लिए विशेष रुप से अनुकूल बनी हुई है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु कुम्भ राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। इसके अलावा आप अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य से संबंधित योजनाएं तैयार करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आने से आपमें ऊर्जा कम रहेगी। सप्ताह भर आपका स्वास्थ्य, प्रसन्नता और उत्साह बरकरार रहेगा। अपना कौशल और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आपको नियमित रुप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह का अंतिम समय आपके और आपके प्रिय के मध्य स्नेह का बंधन मजबूत करने में फायदेमंद साबित होगा। वैवाहिक जीवन के आनंद में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में खुशी और शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आपको अपना उत्साह उच्च रखना होगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथि :- 15 व 17
उपायः- दुकान के स्टाफ़ को मिठाई खिलाए।
मकरः- सप्ताह के शुरु में आपको परिवार में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए स्वयं पहल करनी होगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी राशि मकर में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। माता के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको किसी योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी पड़ सकती है। वाहन संबंधी समस्याएं आपके लिए तनाव का विषय हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में संतान की सफलता आपको खुशी का अनुभव कराएगी। आप एक अच्छे सलाहकार साबित होंगे। संतान आपके आदेशों का पालन करेगी और आप अपनी मां और बच्चों के साथ विशेष रुप से संलग्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य की अवधि शेयर बाजार और जोखिमों से धन प्रवाह में वृद्धि के संकेत दे रही है। संतान के सुखद भविष्य की योजनाओ पर निर्णय लेने के लिए समय उत्तम है। सप्ताहांत के दिनों में लंबित कायों को पूरा करने के अवसर बनेंगे लेकिन अनावश्यक यात्रा और व्ययों के कारण आपके मानसिक तनावों में वृद्धि होगी और शारीरिक कमजोरी भी रहेगी।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 15 व 18
उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएँ।
कुम्भः- सप्ताह आरम्भ में आप अच्छे मित्रों, भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ सुखद जीवन का आनंद लेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि मकर में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। आपके पारिवारिक माहौल में भी सुधार होगा और आप सभी सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सप्ताह का मध्य भाग आपकी मानसिक स्थिति, प्रसन्नता, माता की सेहत और घरेलू मुद्दों के लिए अनुकूल नहीं है। आपको घर के रख-रखाव और वाहनों से संबंधित चिंता रखेंगी। आप अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पायेंगे। बढ़े हुए खर्च भी आपकी चिंता बढ़ायेंगे। साथ ही बच्चों से संबंधित चिंता आपको दुःख देंगी। सप्ताह के शेष भाग में आपको संतान से जुड़े तनावों से राहत मिलेगी। शेयर बाजार में हानि की संभावनाएं बन रही हैं। अतः इन योजनाओं को स्थगित करना ही हितकारी रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप बड़ी योजनाओं पर कार्य आरम्भ करने निवेश कायों को स्थगित करें।
शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 16 व 18
उपायः- ग़रीबों को अनाज का दान करे।
मीनः- सप्ताह के शुरुआत की अवधि वित्तीय लाभ के लिए अत्यंत शुभ रहेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु कुम्भ राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर रहेगी। परिवार की समृद्धि और बचत में वृद्धि होगी। पर्याप्त वित्तीय लाभ होने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे और घर में आनंददायक माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरुरतें पूरी होंगी और धन की कमी से र्कोइ इच्छा अधूरी नहीं रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग की अवधि समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अनुकूल है। आपको कठिन समय में लोगों की मदद मिलेगी। यह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। समाज में आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों के साथ प्यार से बातें करेंगे। र्भाइ-बहनों का समर्थन आपको मजबूती देगा परन्तु आप स्वयं पर विश्वास रखेंगे और सहयोग लेना पसंद नहीं करेंगे। सप्ताह का अंतिम भाग संकेत दे रहा है कि आय में निरंतर वृद्धि होगी। आप अपने पैतृक स्थान, घर और वाहन आदि पर धन खर्च करेंगे। कुछ मानसिक तनाव होने के भी संकेत मिल रहे हैं। संभव हो तो नया उद्यम शुरु करने से बचें।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 15 व 18
उपायः- मंदिर में (सवा मीटर) पीले वस्त्र का दान करे।
ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699 ट्विटरः @AstrologerSS8

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)