RG7

ग्रहों के सेनापति का धनु राशि में गोचर… जानें कौनसी 4 राशि वालों का होगा मंगल

-16 जनवरी 2022 को अपना राशि परिवर्तन करेंगे भूमि पुत्र मंगल

 

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ग्रहों का सेनापति और भूमि पुत्र मंगल को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल नये साल के पहले महीने यानी जनवरी 2022 में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। फिलहाल मंगल धनु राशि में गोचर कर रहे हैं और धनु राशि में ही ग्रहों के राजा सूर्य भी गोचर कर रहे हैं। धनु राशि में मंगल के प्रवेश करने से कई राशि वालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

लेकिन जिन 4 राशियों के जातकों को मंगल के इस गोचर का ज्यादा लाभ होगा, वह इस प्रकार से हैंः
मेषः मंगल के राशि परिवर्तन से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। गोचर काल में आपको धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। मेष राशि वालों पर मंगल देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। मेष राशि मंगल ग्रह की स्वराशि है। ऐसे में आपको कॅरियर में सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ एमसीडीः कोरोना की मार के बीच व्यापारियों पर कनवर्जन के नाम पर करोड़ों रूपये का टारगेट

मिथुनः मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान बिजनेस या नौकरी में सफलता हासिल होगी। मंगल के धनु रिश के गोचर काल में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान नया व्यापार शुरू करना लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः 29 साल बाद होगी सूर्य व शनि की युति… जानें, किसको मिलेगी कष्टों से मुक्ति

कन्याः मंगल के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं।

मीनः मंगल के इस राशि परिवर्तन से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मेहनत से हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)